फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: More than 40 thousand contenders for 6860 undergraduate seats

इलाहाबाद विवि : स्नातक की 6860 सीटों के लिए 40 हजार से अधिक दावेदार, काउंसलिंग अगले सप्ताह से

Sun, 25 Aug 2024 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

इविवि में स्नातक की 6860 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 74530 अभ्यर्थियाें ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए हैं और इनमें से 40309 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा की है। यानी एक सीट पर छह अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि काउंसलिंग शुरू कराने से पहले सीयूईटी के रिजल्ट के आधार पर विषयवार मेरिट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Allahabad University: More than 40 thousand contenders for 6860 undergraduate seats
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सीयूईटी के रिजल्ट के आधार पर मेरिट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए काउंसलिंग अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने बीए, बीएससी (गणित समूह) और बीएससी (जैव समूह) में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा की है, केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को वरीयता चयन की प्रक्रिया पूरी करनी है, क्योंकि काउंसलिंग के दौरान मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को विषयों के कॉम्बिनेशन आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन

इविवि में स्नातक की 6860 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 74530 अभ्यर्थियाें ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए हैं और इनमें से 40309 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा की है। यानी एक सीट पर छह अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि काउंसलिंग शुरू कराने से पहले सीयूईटी के रिजल्ट के आधार पर विषयवार मेरिट तैयार की जा रही है, ताकि काउंसलिंग के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। कुछ विषयों की मेरिट तैयार कर ली गई है। काउंसलिंग अगले सप्ताह शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन

पीजी के दो विषयों के नए कटऑफ जारी

इविवि में पीजी प्रवेश के लिए दो विषयों के नए कटऑफ जारी किए गए हैं। कटऑफ अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। निर्धारित कटऑफ के तहत एमए/एमएससी भूगोल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 25 अगस्त और एमए/एमएससी गणित में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 26 अगस्त से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विवि में दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। पहले यह प्रक्रिया 23 अगस्त तक ही निर्धारित थी लेकिन बाद में काउंसलिंग में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए आवंटित संस्था में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई। राज्य विवि एवं कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तकरीबन 11 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए दो चरणों में काउंसलिंग आयोजित की गई। 

एसएस खन्ना में 28 तक जमा होंगे बीएएलएलबी के प्रवेश फॉर्म

एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी ऑनर्स सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए फॉर्म उपलब्ध हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2024 है। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार सीयूईटी में शामिल छात्राएं महाविद्यालय के प्रवेश काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। छात्राओं को इविवि में पंजीकरण से संबंधित अभिलेख एवं सीयूईटी स्कोर कार्ड की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लानी हाेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed