{"_id":"5d5b02028ebc3e89e02554ef","slug":"allahabad-university-make-plumber-driver-electrician-sitting-at-home-allahabad-news-ald25255988","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविविः घर बैठे बुलाएं प्लंबर, ड्राइवर, बिजली मिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविविः घर बैठे बुलाएं प्लंबर, ड्राइवर, बिजली मिस्त्री
विज्ञापन
Allahabad University make plumber, driver, electrician sitting at home
घर बैठे बुलाएं प्लंबर, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन
0 नर्स, ट्यूटर, टेलर, फाइनेंस एडवाइजर भी मिलेंगे ऑनलाइन
0 स्थानीय सेवा प्रदाताओं के लिए भी बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
0 इविवि के मॉडल कॅरियर सेंटर ने शुरू की पंजीकरण की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहरियों और स्थानीय सेवा प्रदाताओं के लिए अच्छी खबर है। सेवा प्रदाताओं को अब रोजगार की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा और न ही उपभोक्ताओं को छोटे-छोटे काम के लिए सेवा प्रदाताओं को ढूंढ़ना होगा। स्थानीय सेवा प्रदाताओं के नाम और फोन नंबर समेत अन्य जरूरी सूचनाएं ऑनलाइन होंगी।
भारत सरकार की नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) योजना के तहत नर्स, ट्यूटर, टेलर, फाइनेंस एडवाइजर, ब्यूटीशियन, फोटोग्राफर, मैकेनिक, ड्राइवर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन जैसे स्थानीय सेवा प्रदाताओं को मॉडल कॅरियर सेंट (एमसीसी) के पोर्टल ‘ncs.gov.in’ पर अपना पंजीकरण कराने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रयागराज में इस कार्य की जिम्मेदारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एफसीआई बिल्डिंग में स्थित मॉडल कॅरियर सेंटर को सौंपी गई है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद स्थानीय सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहरियों को भी अगर किसी ड्राइवर, ट्यूटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे सेवा प्रदाता की जरूरत है तो उन्हें पोर्टल पर इन सभी से संपर्क के लिए उनके फोन नंबर मिल जाएंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ इंप्लायमेंट इंफॉर्मेशन एंड गाइडेंस ब्यूरो, इविवि के डिप्टी चीफ एके भारती के अनुसार स्थानीय सेवा प्रदाता पोर्टल पर खुद अपना पंजीकरण करा सकते हैं या फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एफसीआई बिल्डिंग के तृतीय तल पर यूजीसी दफ्तर के बगल में स्थित मॉडल कॅरियर सेंटर में संपर्क सकते हैं। सेंटर उनके पंजीकरण में मदद करेगा। इसके अलावा आम लोग चाहे तो पोर्टल की मदद से खुद को यूजर के रूप में पंजीकृत कर सेवा प्रदाताओं से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि आम लोगों के लिए यूजर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं है। इस योजना से स्थानीय सेवा प्रदाताओं के साथ आम लोगों को भी फायदा मिलेगा।