फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Ink thrown on registrar who came to collect memorandum from students

इलाहाबाद विवि : छात्रों से ज्ञापन लेने पहुंचे रजिस्ट्रार पर फेंकी स्याही, हमले का भी प्रयास

Fri, 02 Feb 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

छात्र सुबह 11.30 बजे से लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठ गए थे। छात्र इस मांग पर अड़े थे कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह एवं असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह को पद से हटाते हुए बर्खास्त किया जाए और इविवि के चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन
Allahabad University: Ink thrown on registrar who came to collect memorandum from students
प्रो. एनके शुक्ला, रजिस्ट्रार इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में छात्र से मारपीट का कथित वीडियो वायरल होने के बाद परिसर में तनाव बढ़ गया है। लगातार चौथे दिन, बृहस्पतिवार को भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा। लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठे छात्रों से वार्ता करने और ज्ञापन लेने पहुंचे रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला पर स्याही फेंक दी गई। रजिस्ट्रार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 

छात्र सुबह 11.30 बजे से लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठ गए थे। छात्र इस मांग पर अड़े थे कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह एवं असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह को पद से हटाते हुए बर्खास्त किया जाए और इविवि के चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए। छात्र पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। शाम 4.30 बजे इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला छात्रों से ज्ञापन लेने और वार्ता करने पहुंचे।

विज्ञापन


इस बीच भीड़ में से ही किसी ने रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला के चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी। रजिस्ट्रार के बगल में खड़े एक पुलिस अधिकारी पर भी स्याही के कुछ छींटे पड़ गए। स्याही फेंकने के बाद भीड़ में मौजूद छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस कर्मी भीड़ के बीच से रजिस्ट्रार को किसी तरह बाहर लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि जब वह छात्राें से ज्ञापन लेने लाइब्रेरी गेट के पास पहुंचे तो धरने का नेतृत्व कर रहे अजय सिंह यादव, सत्यम कुशवाहा और शिवम सिंह के ललकारने पर एक व्यक्ति ने उन पर स्याही फेंक दी, जिसे प्रत्यक्षदर्शियों ने आयुष प्रियदर्शी के रूप में पहचाना। भीड़ में कुछ अज्ञात लोगों ने रजिस्ट्रार पर हमला करने का भी प्रयास किया।

पुलिस और सुरक्षा गार्डों की मदद से उन्हें भीड़ से अलग किया गया। तहरीर में यह भी लिखा है कि स्याही विषैली थी। इससे उनके चेहरे पर भयंकर जलन महसूस हो रही है और आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है। उन्हें तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता है। वह कुलानुशासक के माध्यम से कर्नलगंज थाने में तहरीर भेज रहे हैं और विश्वविद्यालय के चिकित्सक के पास इलाज कराने जा रहे हैं।

पीएससी की तैनाती के लिए इविवि प्रशासन ने लिखा पत्र
 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन की ओर से परिसर में पीएसी की तैनाती के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा गया है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में रजिस्ट्रार पर स्याही फेंके जाने की घटना का हवाला देते हुए कहा गया है कि परिसर में सैंकड़ों अपराधी निरंकुश होकर घूम रहे हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। भविष्य में परिसर पूरी तरह से उपद्रवियों के नियंत्रण में हो सकता है। इससे विश्वविद्यालय की संपत्तियों के नुकसान के साथ जनहानि की प्रबल आशंका है। परिसर में उपद्रवियाें का प्रवेश रोकने के लिए पीएससी तैनात की जानी चहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed