फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Increased wait for admission in graduation

इलाहाबाद विवि : स्नातक में प्रवेश के लिए बढ़ा इंतजार, सत्र पिछड़ने के आसार

Sat, 03 Sep 2022 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

इविवि में स्नातक में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय अब तक अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता था, लेकिन पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी प्रवेश की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंप दी।

विज्ञापन
Allahabad University Increased wait for admission in graduation
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभी तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में सत्र पिछड़ने के भी आसार हैं। इविवि में स्नातक में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय अब तक अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता था, लेकिन पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी प्रवेश की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंप दी, जबकि पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा इविवि प्रशासन ने अपने स्तर से आयोजित कराई। पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम आ चुका है और अब दाखिले की तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन



वहीं, एनटीए की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम का अब तक कोई अतापता नहीं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल अन्य विश्वविद्यालयों को भी अब प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। प्रवेश परीक्षा 30 अगस्त को पूरी हो चुकी है। अगर एनटीए एक सप्ताह में परिणाम जारी भी कर देता है तो दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। 
विज्ञापन



प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अगर क्वालीफाई करते हैं और उन्होंने इविवि में दाखिले के लिए अपने आवेदन में वरीयता भरी है तो उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद इविवि प्रशासन की ओर से पाठ्यक्रमवार कटऑफ जारी किए जाएंगे और इसी आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। ऐसे में अक्तूबर से पहले दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद बहुत कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि प्रशासन को भी रिजल्ट का इंतजार
अभ्यर्थियों के साथ इविवि प्रशासन को भी यूजी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। इविवि में यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति का कहना है कि एनटीए ने स्पष्ट नहीं किया कि रिजल्ट कब जारी होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी पूरी कर ली है। परिणाम घोषित होते ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


पहली बार यूजी से पहले पीजी में होंगे दाखिले
- इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। जल्द ही विभाग एवं कॉलेज कटऑफ जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब यूजी से पहले पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक यूजी में दाखिले पहले होते थे और इसके बाद पीजी में प्रवेश लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed