{"_id":"5d3b59b48ebc3e6cbd38ea55","slug":"allahabad-university-hostel-superintendent-filed-case-allahabad-news-ald2505578172","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविविः हॉस्टल अधीक्षक ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविविः हॉस्टल अधीक्षक ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन
Allahabad University hostel superintendent filed case
आधी रात सफारी से पहुंचे युवकों ने तोड़ा हॉस्टल का गेट
गार्ड से गालीगलौज, मारपीट, अधीक्षक ने दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में आधी रात सफारी पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने जमकर हंगामा किया। हॉस्टल का गेट तोड़ दिया और गार्ड से मारपीट, गालीगलौज की। फिर धमकाते हुए भाग निकले। हॉस्टल अधीक्षक की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट अधीक्षक राहुल पटेल की ओर से दर्ज कराई गई है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 22 जुलाई की रात 01.30 बजे के लगभग 5-6 बाहरी तत्व हॉस्टल उपभवन गेट के पास सफारी गाड़ी से आए जो एसआरके छात्रावास की तरफ है। युवकों ने गेट खोलने को कहा जिस पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड अजय कुमार ने इंकार किया। जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर भी गार्ड नहीं माना तो उन्होंने गेट तोड़कर गिरा दिया और अजय पर हमला बोल दिया। जमकर पीटने के बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना से अंत:वासियों के साथ ही हॉस्टल कर्मचारी भी दहशत में हैं। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।