{"_id":"60bd252e8ebc3e00d262134e","slug":"allahabad-university-got-two-oxygen-concentrators-organizations-donated-on-the-initiative-of-the-new-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि को मिले दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, नए कुलाधिपति की पहल पर संगठनों ने किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि को मिले दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, नए कुलाधिपति की पहल पर संगठनों ने किया दान
Mon, 07 Jun 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:12 AM IST
सार
- आईआईटी, आईआईएम के पुरा छात्रों ने की भागीदारी
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के नवनियुक्त कुलाधिपति आशीष चौहान की पहल से इविवि को दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दान किए गए हैं। बीएसई ग्रुप की गैर लाभकारी संस्था बीएसई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन और आईआईटी, आईआईएम के पुरा छात्रों के संगठन यूनाइटेंड अगेंस्ट कोविड के संयुक्त उपक्रम में विभिन्न अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड मरीजों की जान बचाई जा सके। इसी क्रम में दो कंसेंट्रेटर इविवि को भी भेंट किए गए हैं।
इविवि के कुलाधिपति आशीष चौहान बीएसई ग्रुप के एमडी और सीईओ भी है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी मानव जाति के लिए जीवन काल की सबसे बड़ी चुनौती है और इससे निपटने के लिए देश के सभी अस्पतालों में ज्यादा संसाधन मुहैया करवाने की जरूरत है। इस संयुक्त उपक्रम से मरीजों के जीवन को बचाने में मदद मिलेगी। इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव विश्वविद्यालय इन उपकरणों का जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक उपयोग करेगा। यूएसी के चीफ वालंटियर संजीव गोयल ने कहा कि अगर हर व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति की मदद करता है तो हम स्थिति को संभाल सकते हैं।