फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Former Head of Physical Education Department accused of rigging, UGC seeks reply

Allahabad University : शारीरिक शिक्षा के पूर्व विभागाध्यक्ष पर धांधली का आरोप, यूजीसी ने मांगा जवाब

Sat, 24 Jul 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

  • इविवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में पीएचडी प्रवेश से जुड़ा है विवाद
  • विश्वविद्यालय प्रशासन क्रेट लेवल-2 का दोबारा करा रहा आयोजन

विज्ञापन
Allahabad University: Former Head of Physical Education Department accused of rigging, UGC seeks reply
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शारीरिक शिक्षा विभाग में सत्र 2019-20 के पीएचडी प्रवेश को लेकर हुए विवाद के मामले में यूजीसी ने इविवि को पत्र जारी कर फिर से जवाब मांगा है। इस बार यूजीसी को शिकायत मिली है कि तत्कालीन विभागाध्यक्ष ने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर अनियमितता की और प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी गायब हो गया।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग में पीएचडी की चारसीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्रवेश के लिए परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी मोहम्मद साबिर ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी लाल ने इसमें धांधली की है और रिजल्ट भी गायब करा दिया। इसी मसले पर यूजीसी ने इविवि प्रशासन से दोबारा जवाब मांगा है। वहीं, मोहम्मद साबिर का आरोप है कि रजिस्ट्रार विभागाध्यक्ष को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, प्रो. डीसी लाल का कहना है कि रजिस्ट्रार कस्टोडियन होते हैं और रिजल्ट उनके कार्यालय में जमा है।
विज्ञापन


वहीं, इविवि प्रशासन सत्र 2019-20 के पीएचडी प्रवेश के विवाद का निस्तारण कुछ दिनों पहले ही कर चुका है। प्रवेश में गड़बड़ी के कारण ही इविवि प्रशासन को क्रेट लेवल-दो का आयोजन दोबारा कराना पड़ रहा है। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि यूजीसी का यह पत्र मोहम्मद साबिर द्वारा शारीरिक शिक्षा विभाग की क्रेट 2019-20 परीक्षा के बारे में की गई शिकायत को लेकर आया है। पत्र का जवाब भेजा जा रहा है। इस मुद्दे पर गठित कमेटी की संस्तुति के आधार पर क्रेट 2019-20 लेवल-दो का आयोजन दोबारा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed