फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against students protesting University gate; action based on Chief Proctor complaint.

प्रयागराज : इविवि गेट के सामने प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज, चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर कार्रवाई

Wed, 30 Sep 2026 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को कथित तौर पर अवरुद्ध कर आवागमन और विश्वविद्यालय के कामकाज में बाधा डालने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कुलसचिव को जबरन गाड़ी से नीचे उतारने का भी आरोप है। शिकायत कुलानुशासक प्रो. पवन कुमार शर्मा की ओर से दी गई थी।

विज्ञापन
FIR registered against students protesting University gate; action based on Chief Proctor complaint.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करने और कुलसचिव की गाड़ी रोककर उन्हें नीचे उतारने के मामले में कर्नगलंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी कुलानुशासक प्रो. पवन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस नौ नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्द कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार मंगलवार को सायं 5.20 बदे विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को इस तरह अवरुद्ध किया गया कि विश्वविद्यालय की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। इसी दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव की गाड़ी को रोककर उन्हें जबरन वाहन से उतारने और दबाव बनाने का प्रयास किया गया। मामले में नौ लोगों की भूमिका प्रथमदृष्टया सामने आने की बात शिकायत में कही गई है।

विज्ञापन

एफआईआर में नामजद लोगों में गौरव कुमार, आशुतोष मौर्य, अनुराग यादव, प्रियंशु भुरतिया, आयुष यादव, अमित यादव, रोश कुमार, राकेश कुमार और ऋषिकेश शामिल हैं। इनमें कई इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र बताए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अरिहंत जैन को सौंपी गई है। एफआईआर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर की सुरक्षा, सामान्य आवागमन और शैक्षणिक गतिविधियों को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed