Allahabad University : एमबीए में फैसल, एमपीएड प्रवेश परीक्षा में प्रवीण ने किया टॉप
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार एमपीएड में आगरा के प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक 399 अंक हासिल कर टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एमपीएड एवं एमबीए प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार एमपीएड में आगरा के प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक 399 अंक हासिल कर टॉप किया है।
उनके पिता कप्तान सिंह भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और मां मीरा देवी गृहिणी हैं। वहीं, अंकिता सिंह ने 387.84 अंक के साथ मेरिट में दूसरा और प्रियंका मिश्रा ने 379.05 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। एमबीए में बलिया के फैसल अहमद ने सर्वाधिक 298 अंकों के साथ मेरिट में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उनके पिता शमशेर अहमद किसान और मां नाजनीन तबस्सुम गृहिणी हैं। वहीं, प्रज्ज्वल मिश्र और अपर्णा राय ने 286-286 अंकों के साथ मेरिट में संयुक्त रूप से दूसरा और रिषभ मौैर्य ने 282 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
पीजी में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संशय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शीतकालीन अवकाश घोषित होने से पहले स्नातक (यूजी) एवं (परास्नातक) पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी, जबकि संघटक कॉलेजों में अभी यूजी प्रवेश ही शुरू हुए हैं। शीतकालीन अवकाश के बाद तीन जनवरी से विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी, जबकि यूजी एवं पीजी में ऑफलाइन प्रवेश होने हैं। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के कारण यूजी एवं पीजी की केवल ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया गया है, ताकि परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ न जुटे। ऑफलाइन प्रवेश के दौरान भी परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटेगी। ऐसे में पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया फंस सकती है। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि यूजी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीतकालीन अवकाश के बाद शीघ्र ही कक्षाओं के शुरू होने की घोषणा होने की उम्मीद है। पीजी प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी निर्णय विश्वविद्यायल खुलने पर लिया जाएगा।
बीए में आज, बीएफए में कल होंगे प्रवेश
बीए में 29 दिसंबर को प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 168 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। वहीं, बीएफए में 30 दिसंबर को प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। बीएफए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 330 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 297 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 297.15 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 265 या अधिक अंक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। बीए में मंगलवार को ईडब्ल्यूएस वर्ग के 100 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। वहीं, बीएफए में 55 दाखिले हुए, जिनमें अनारक्षित वर्ग के 22, ओबीसी वर्ग के 16, ईडब्लयूएस के सात, एससी वर्ग के आठ और एसटी वर्ग के दो अभ्यर्थी शामिल हैं।