फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university extented entrance application date

इलाहाबाद विवि और संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Thu, 16 Jul 2020 10:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university extented entrance application date
Allahabad University
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए चल रहे आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, प्रवेश परीक्षा को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इविवि प्रशासन को परीक्षा के मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है। प्रवेश परीक्षा सितंबर के अंत में कराई जा सकती है।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए चल रहे आवेदन का बुधवार को अंतिम दिन था। इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदनों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले आवेदनों की संख्या अब भी कम है। कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण आवेदन की प्रक्रिया में लगातार बाधा आ रही है।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाए जाने का निर्णय
अभ्यर्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इविवि प्रशासन ने बुधवार को आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया। बुधवार शाम तक 193675 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 99531 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। अब तक सर्वाधिक 92748 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए हैं और इनमें से 56128 अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। वहीं, परास्नातक में प्रवेश के लिए 40856 रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 15320 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20901 एवं 1728, बीएएलएलबी के लिए 10276 एवं 6428, एलएलबी के लिए 17090 एवं 11294, बीएड के लिए5344 एवं 3701, एमएड के लिए 1219 एवं 864, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 1729 एवं 1162 और एलएलएम के लिए 3511 एवं 2906 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए हैं। इविवि प्रशासन के अफसरों को उम्मीद है कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के इस बाद वर्ष आवेदनों की संख्या पिछले साल के मुकाबले अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed