इलाहाबाद विवि : पीजी एवं अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दो अगस्त से
इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित 12 पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 के 21 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) एवं अन्य पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के तहत दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दो से सात अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इविवि प्रशासन ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। एलएलबी, एलएलएम, पीजीएटी-1 और एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएंगी।
वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित 12 पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 के 21 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन परीक्षा की अवधि दो घंटे 10 और ऑफलाइन परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। सभी छात्रों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रवेश पत्र शनिवार को जारी किए जाएंगे।
तिथि वार प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
दो अगस्त- पहली पाली में एमसीए एवं बीए इन फैशन डिजाइन की परीक्षा होगी, जिसके लिए 340 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में बीसीए, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस), बीवोक डिग्री प्रोग्राम इन सॉफ्टवेयर डिग्री प्र्रोग्राम, पीजीडीसीए की परीक्षा होगी। इसके लिए 439 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
तीन अगस्त - पहली पाली में बीए इन मीडिया स्टडीज, बीवोक इन मीडिया प्रोडेक्शन, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी और दूसरी पाली में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड यूजी-पीजी फूड टेक्नोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में क्रमश: 256 एवं 76 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
चार अगस्त - पहली पाली में एमएससी एग्रीकल्चर साइंस (एग्रीकल्चरल जॉजी एंड एंटोमोलॉजी), एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमएफए, एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपरेल डिजाइनिंग, एमएससी इन बायोकेमेस्ट्री, एमए इन मॉस कम्युनिकेशन की परीक्षा होगी, जिसके लिए 322 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं और दूसरी पाली में एमएससी इन एग्रीकल्चर साइंस (एग्रीकल्चर बॉटनी), एमपीएड, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी इन डिजाइन एंड रूरल टेक्नोलॉजी, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज, एमएड की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए दोनों 983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पांच अगस्त - पहली पाली में बीएड, एमए इन फिल्म थियेटर, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन और दूसरी पाली में एमबीए. एमबीएआरडी, एमएससी इन बायोइनफॉर्मेटिक्स, एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए वूमेन स्टडीज की परीक्षा होगी। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए क्रमश: 3232 और 1612 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
छह अगस्त - पहली पाली में एलएलएम और दूसरी पाली में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा होगी, जिनके लिए क्रमश: 2788 एवं 9151 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
सात अगस्त - पहली पाली में पीजीएटी-1 और दूसरी पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। दोनों पालियों में क्रमश: 15050 एवं 1569 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
क्रेट के नौ विषयों का परिणाम घोषित
इविवि एवं संघटक कॉलेजों मेंसत्र 2022-23 के तहत संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) लेवल-1 का रिजल्ट शुक्रवाह को जारी कर दिया गया। इनमें रसायन विज्ञान, कॉमर्स, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत एवं समाजशास्त्र विषय शामिल हैं। परीक्षा परिणाम इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इससे पूर्व इविवि प्रशासन की ओर से 31 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और इन विषयों में प्रवेश के लिए क्रेट लेवल-2 की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।