फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Entrance exam likely to be held at the end of August

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंत में होने के आसार

Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
सार

  • टेंडर और बजट पर निर्णय के लिए कोर कमेटी की बैठक आज
  • टेंडर प्रक्रिया के तहत एजेंसी का चयन होने के बाद लिए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
Allahabad University: Entrance exam likely to be held at the end of August
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में विधि और अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंत में आयोजित की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन होना है और इसके लिए इविवि प्रशासन टेंडर निकालेगा। सोमवार को प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें टेंडर और प्रवेश परीक्षा के बजट को लेकर निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की जिम्मेदारी इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को गई है। एनटीए ने स्पष्ट नहीं किया है कि प्रवेश परीक्षा कब आयोजित की जएगी। ऐसे में इविवि प्रशासन ने स्नातक एवं परास्नातक को छोड़कर प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा अपने स्तर से कराने का निर्णय लिया है, ताकि नया सत्र समय से शुरू किया जाए सके। जिन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होनी है, उनमें बीएएलएलबी, एलएलबी, बीएड, एमएड, एमपीएड, एमटेक (अर्थ एंड सिस्टम साइंस), एमबीए, एमबीएआरडी, बीएफए, एमएफए, बीपीए, एमपीए और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के सभी पाठ्यक्रम शामिल हैं। 

विज्ञापन

Allahabad University: Entrance exam likely to be held at the end of August
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा एजेंसी के माध्यम से कराई जानी है। इसके लिए सोमवार को प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। एजेंसी का चयन टेंडर के माध्यम से किया जाएगा और यह प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम 21 दिनों का समय लगेगा। एजेंसी का चयन होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन के लिए भी न्यूनतम 21 दिनों का वक्त दिए जाने का प्रावधान है। अमूमन अभ्यर्थियों को एक का वक्त दिया जाएगा है। ऐसे में एजेंसी चयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने में डेढ़ माह का वक्त लगेगा और इसके बाद प्रवेश परीक्षा कराई जा सकेगी।

प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 341 दिनों ने अनशन कर रहे छात्रों ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू किए जाने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि पिछले वर्ष की कोविड के कारण प्रवेश प्रक्रिया पिछड़ गई थी और इससे छात्रों को काफी नुकसान हुआ। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। इस मौके पर अजय यादव सम्राट, धीरज सरोज, राहुल पटेल, आशीष आर्य, प्रकाश, मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed