फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Entrance Exam Lalit, Diksha, Aparna and Pooja top, results of 27 PG courses released

इलाहाबाद विवि प्रवेश परीक्षा : ललित, दीक्षा, अपर्णा और पूजा ने किया टॉप, पीजी के 27 पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी

Mon, 22 Aug 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:50 PM IST
सार

इविवि में ऐसा पहली बार हुआ, जब स्नातक (यूजी) से पहले पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए। अब तक यूजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम पहले आते थे, लेकिन इस बार एनटीए के माध्यम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत यूजी में प्रवेश लिए जाने हैं और इसमें तमाम गड़बड़ियों के कारण यूजी की प्रवेश परीक्षा फंसी हुई है।

विज्ञापन
Allahabad University Entrance Exam Lalit, Diksha, Aparna and Pooja top, results of 27 PG courses released
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के तहत परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए सात अगस्त को हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। पीजी के 27 परंपरागत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिणाम घोषित किया गया है। पीजी प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष के अनुसार समाजशास्त्र विषय की प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 242 अंकों के साथ ललित मोहन तिवारी, संस्कृत में दीक्षा पांडेय (240 अंक), मनोविज्ञान में अपर्णा द्विवेदी (238), अंग्रेजी साहित्य में पूजा यादव (236), हिंदी में देवेश कुमार पांडेय (230), भूगोल में सूरज मौर्या (228) और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास की प्रवेश परीक्षा में सतीश कुमार पटेल (228) ने टॉप किया है।

विज्ञापन



दर्शनशास्त्र में अवंतिका सिंह (222), मानव विज्ञान में श्रीजिता पांडेय (220), तबला में सोमी मिश्रा (218), राजनीति विज्ञान में नेहा त्रिपाठी (216), वोकल में गगन कुमार वर्मा (216), रसायन विज्ञान में निकिता सिंह चौहान (214), पेंटिंग में अखिलेश कुमार यादव (214), अर्थशास्त्र में गौरव पटेल (212), भौतिक विज्ञान में उर्वशी (212) और बॉटनी की प्रवेश परीक्षा में पलक सिंह (208) अव्वल रहीं।
विज्ञापन



इसके अलावा गणित में आशुतोष गिरि (208), रक्षा अध्ययन में प्रणव प्रशांत (200), प्राचीन इतिहास में सुकृति शुक्ला (200) और अंग्रेजी भाषा विषय की प्रवेश परीक्षा में सत्यवान कुमार (198) शीर्ष पर रहे। प्रो. प्रशांत घोष ने बताया कि इविवि ने सभी प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। एमबीए और एमएबीआरडी की लिखित प्रवेश परीक्षा के परिणाम विभाग को भेज दिए गए हैं। विभाग अपने स्तर से इन दोनों विषयों के अंतिम परिणाम जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में पहली बार यूजी से पहले पीजी के परिणाम
इविवि में ऐसा पहली बार हुआ, जब स्नातक (यूजी) से पहले पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए। अब तक यूजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम पहले आते थे, लेकिन इस बार एनटीए के माध्यम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत यूजी में प्रवेश लिए जाने हैं और इसमें तमाम गड़बड़ियों के कारण यूजी की प्रवेश परीक्षा फंसी हुई है।
 


एक सप्ताह में सभी विभागों को भेज दिए जाएंगे रिजल्ट
पीजी प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. प्रशांत घोष ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी विभागों को पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम की हार्ड कॉपी भेज दी जाएगी। इसके बाद विभाग अपने स्तर से मेरिट जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत से दाखिले की खिड़की खुल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed