फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university entrance: admissions in allahabad bcom from today, cutoff continues

allahabad university entrance : इलाहाबाद विवि बीकॉम में प्रवेश आज से, कटऑफ जारी

Fri, 30 Oct 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
allahabad university entrance: admissions in allahabad bcom from today, cutoff continues
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2020-21 के लिए बीकॉम में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी। इविवि के प्रकोष्ठ में बृहस्पतिवार को बीकॉम की 723 सीटों पर प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया। इविवि की ओर से बीकॉम में प्रवेश के लिए तीन चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। अगर इन तीन चरणों में सीटें नहीं भरती हैं तो अगले इसके आगे के चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


ई-काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.ecounselling.in या एयू प्रवेश की वेबसाइट के लिंक  www.aupravesh2020.com और www.allduniv.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है एवं अपने शैक्षिक अभिलेखों को सत्यापन के लिए ऑनलाइन अपलोड करना है। अभ्यर्थियों को कटऑफ के अनुसार सबसे पहले अपने विषय का चयन करना होगा और शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके बाद सीट आवंटन का नोटिफिकेशन होगा और संबंधित अभ्यर्थी को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम

पहला चरण (30 अक्तूबर) 
0 कटऑफ - 192 या अधिक अंक सभी श्रेणी, एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थी
0 विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की प्रक्रिया - 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से 31 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक
0 सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया - एक नंवबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया दो नवंबर को शाम पांच बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दूसरा चरण (01 नवंबर) 
0 कटऑफ - 149 या अधिक अंक एससी श्रेणी, एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थी, 192 या अधिक अंक सभी श्रेणी
0 विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की प्रक्रिया - एक नवंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
 0 सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया - दो नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया तीन नंवबर को शाम पांच बजे तक
00
तीसरा चरण (02 नवंबर) 
0 कटऑफ - 174 अंक या अधिक ओबीसी श्रेणी, 176 अंक या अधिक ईब्ल्यूएस वर्ग 
0 विषय चयन एवं डॉक्यूमेंट को अपलोड करने की प्रक्रिया - दो नवंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक
 0 सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया - तीन नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया चार नंवबर को शाम पांच बजे तक

ई-काउंसलिंग के लिए दिशा-निर्देश
------------------------
- प्रवेश पत्र की संख्या के साथ पहले अपनी पात्रता यानी कटऑफ की जांच करें और फिर अपनी जन्मतिथि दर्ज कर स्वयं को पंजीकृत करें।
- सफल पंजीकरण के बाद अपने प्रवेश पत्र की संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने डैशबोर्ड में प्रवेश करें।
- दस्तावेज अपलोड पृष्ठ पर अपने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विवरण भरें और आवश्यक मूल दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी को केवल जेपीजी या जेपीईजी अथवा पीडीएफ में अपलोड करें। अपलोड किए गए दस्तावेज की फाइल का आकार एक एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
- अपलोड दस्तावेज के अंतिम सबमिशन के साथ आगे बढ़ें। अपलोड किए गए दस्तावेजों की स्थिति को आपके लॉगिन डैशबोर्ड पर दिए गए स्टेटस टैब के माध्यम से जांचा जा सकता है।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन टैब पर ऑप्ट प्रिफरेंस टैब पर क्लिक करके अपने विषय संयोजन वरीयताएं (केवल बीए और बीएससी के लिए) चुन सकते हैं।
- उम्मीदवार को अपने दस्तावेज सत्यापन की स्थिति देखने के लिए नियमित आधार पर स्थिति/स्टेटस टैब पर जाना होगा और अपने लॉगिन डैशबोर्ड पर स्थिति टैब का उपयोग करके सीट आवंटन की स्थिति को देखना होगा। 
- सीट आवंटन की पुष्टि के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान/पेमेंट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय से पहले शुल्क जमा करने में विफल रहता है तो उसकी सीट अगले उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर आवंटित की जा सकती है।
- सफल शुल्क भुगतान और प्रवेश की पुष्टि के बाद उम्मीदवार प्रवेश पत्र, शुल्क रसीद ऑनलाइन प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं। शुल्क रसीद, प्रवेश् पत्र और मूल टीसी/माइग्रेशन की प्रति जमा करने के बाद मूल आईकार्ड प्रॉक्टर कार्यालय से लिया जा सकता है। आईकार्ड लेने का समय बाद में दिया जाएगा।

00000000000000000
पीजीएटी-2, आईपीएस प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट आज
- इविवि की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए और बीएफए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। शुाक्रवार को पीजीएटी-टू और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed