फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Convocation

दीक्षांत समारोह में कॉलेजों को मौका नहीं देने का किया विरोध

Thu, 29 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University Convocation
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के मेरिट धारक छात्रों ने कुलपति को लिखा पत्र
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद पहली बार हो रहे दीक्षांत समारोह में इविवि के संघटक कॉलेजों को मौका नहीं दिए जाने का छात्रों ने विरोध किया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इविवि की ओर से घोषित होने वाले स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं के परिणाम में कॉलेज के छात्रों को मेरिट में होने के बाद भी मेडल पाने वालों की सूची में जगह नहीं दी गई है। छात्रों का कहना है कि संघटक कॉलेज होने, एक साथ परीक्षा होने और परिणाम की घोषणा भी संयुक्त रूप से होने के चलते दीक्षांत समारोह में कॉलेज के छात्रों को भी मेधावी छात्रों में मेडल मिलना चाहिए।
छात्रों का कहना है कि इविंग क्रिश्चियन कॉलेज ही स्वायत्त संस्था है, शेष सभी कॉलेज पूर्ण रूपेण संघटक महाविद्यालय हैं, ऐसे में उन्हें दीक्षांत समारोह से अलग रखा जाना ठीक नहीं है। कुलपति को पत्र लिखने वाले में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अमित वर्मा का कहना है कि कॉलेज में रक्षा अध्ययन, भौतिक विज्ञान परास्नातक में दूसरे स्थान पर आने वाले, एमए में पहले स्थान वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की सम्मान सूची में जगह नहीं दी गई है। छात्रों का आरोप है कि विवि की हठधर्मिता के चलते उन्हें दीक्षांत समारोह का अंग बनने से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए हुई पहली बैठक में कॉलेजों को सम्मान सूची में शामिल करने पर चर्चा हुई थी, विवि के आर्डिनेंस में दिया है कि दीक्षांत समारोह में मात्र विवि इकाई के ही छात्रों को शामिल किया जाए। संघटक कॉलेजों के बारे में आर्डिनेंस में दिया है कि वह अलग से दीक्षांत समारोह का आयोजन करें। - प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष दीक्षांत आयोजन समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण तीन तक
इविवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए मेडल सूची में शामिल मेधावी और पीएचडी डिग्री धारक तीन सितंबर तक विवि में शुल्क जमा करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों से कहा गया है कि दीक्षांत समारोह में वह पंजीकरण की रसीद के साथ आएं। मेधावियों को तीन सितंबर को कैप और स्टॉल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed