इलाहाबाद विवि : छात्रा से दुष्कर्म मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज, लड़की का वीडियो हुआ था वायरल
छात्रा से दुष्कर्म के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्राचीन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छात्रा ने वीडियो वायरल कर शिक्षक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। एक दिन पहले बीए की छात्रा ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक उसे एक साल से परेशान कर रहे हैं। कर्नलगंज पुलिस जांच में जुटी है।
आरोपी प्रोफेसर इविवि के प्राचीन इतिहास विभाग में तैनात हैं। एक दिन पहले छात्रा ने पुलिस के साथ ही विभागाध्यक्ष को भी शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया है कि वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप लगाया कि द्वितीय वर्ष में पढ़ने के दौरान आरोपी शिक्षक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, जिस पर उसने इन्कार कर दिया था। इसके बाद भी वह फोन व मैसेज भेजते रहे। ब्लॉक करने पर अन्य नंबरों से परेशान किया। इमोशनल ब्लैकमेल किया कि उन्हें कैंसर है और वह उसकी वजह से बीमार हैं।
घर पर ले जाकर दुष्कर्म करने का है आरोप
15 जनवरी की शाम उन्होंने उसे मिलने बुलाया और इन्कार करने पर खुदकुशी की धमकी दी। डर वश वहां जाने पर उसे कहा कि सार्वजनिक स्थान पर मिलना ठीक नहीं है और वहां से उसे अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के कारण उसे रात भर वहीं रुकना पड़ा। सुबह लौटते समय धमकाया कि इसके के बारे में किसी से कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा।
यह भी कहा कि वह जब बुलाएं, उसे आना पड़ेगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर का पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया लेकिन उनका नंबर बंद मिला।