फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: AU students to also study podcasting, cybersecurity, and Vedic mathematics.

Allahabad University : पॉडकास्टिंग, साइबर सिक्योरिटी और वैदिक गणित भी पढ़ेंगे इविवि के छात्र

Thu, 13 Aug 2026 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2026 08:43 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक विद्यार्थियों को अपनी डिग्री के साथ मनपसंद हुनर सीखने का भी मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) और मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) के 100 से अधिक विकल्प उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: AU students to also study podcasting, cybersecurity, and Vedic mathematics.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक विद्यार्थियों को अपनी डिग्री के साथ मनपसंद हुनर सीखने का भी मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) और मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी) के 100 से अधिक विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इन दो क्रेडिट वाले पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को अपनी रुचि और भविष्य की जरूरत के अनुसार विषय चुनने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

बीए व बीएससी के तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए जारी पाठ्यक्रमों की सूची में पारंपरिक विषयों के साथ रोजगारपरक व समकालीन विषयों को भी जगह दी गई है। विद्यार्थी डाटा साइंस एंड एआई, एआई इन एजुकेशन, एआई इन लिटरेचर, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ जैसे पाठ्यक्रमों से तकनीकी ज्ञान बढ़ा सकते हैं। मीडिया में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑडियो स्टोरीटेलिंग एंड पॉडकास्टिंग, स्टोरीटेलिंग की कला, रक्षा पत्रकारिता, हिंदी मीडिया जैसे विकल्प हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी ध्यान में रखा गया है। सूची में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग फॉर सिविल सर्विसेज एंड कॉरपोरेट, सिविल सेवाओं के लिए अंग्रेजी में निबंध लेखन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। वहीं भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के इच्छुक विद्यार्थी वैदिक चैंटिंग, यज्ञ विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति व संस्कार जैसे पाठ्यक्रम चुन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन, कानून और राजनीति से जुड़े विकल्प भी

पाठ्यक्रमों की सूची में जीवन-मूल्यों और भारतीय दर्शन से जुड़े विषय भी शामिल हैं। श्रीमद्भगवद्गीता व तनाव प्रबंधन, बुद्धिज्म व जैनिज्म, गांधीवादी नैतिकता जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को दर्शन व नैतिकता की समझ देंगे। कानून व राजनीति से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स, पर्यावरण व राजनीति जैसे विषयों के माध्यम से विद्यार्थी समकालीन सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को समझ सकेंगे।

500 से 2000 रुपये तक शुल्क, कई पाठ्यक्रम निशुल्क

अधिकांश पाठ्यक्रमों की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। कुछ पाठ्यक्रमों के लिए 1000, 1500 और 2000 रुपये तक शुल्क देना होगा जबकि कई पाठ्यक्रम निशुल्क भी हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पाठ्यक्रम में सीटें सीमित हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों में 20, 30, 40 और 50 सीटों की सीमा तय की गई है।

विद्यार्थियों को 21 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। सीटों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ऐसा पाठ्यक्रम चुनना होगा जो उन्होंने पहले व दूसरे सेमेस्टर में लिए गए कौशल संवर्धन या क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम से अलग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed