फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university

अगले सत्र से लागू होगा संशोधित पाठ्यक्रम

Fri, 27 Sep 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university
छात्रों और शिक्षकों की मांग पर कुलपति ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

मध्यकालीन इतिहास के नए पाठ्यक्रम को लेकर था विवाद
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) संघटक महाविद्यालयों में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के स्नातक का संशोधित पाठ्यक्रम अब अगले सत्र 2020-21 से लागू किया जाएगा। पहले इसे मौजूदा सत्र 2019-20 से लागू किए जाने की तैयारी थी, लेकिन छात्र और शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं थे। उनकी मांग पर कुलपति ने इसे अगले सत्र से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
इविवि के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग की ओर से स्नातक के पाठ्यक्रम में व्यापक पैमाने पर संशोधन किया गया है। यह संशोधन दूसरे पेपर ‘भारतीय इतिहास’ में किया गया है। बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में मध्यकालीन इतिहास को पांच यूनिटों में बांटकर पढ़ाया जाता था और इनमें से चार यूनिटों में मुगल और तुर्क शासकों के इतिहास को ज्यादा जगह दी गई थी, जबकि भारतीय शासकों के बारे में दी गई जानकारी काफी सीमित थी। अब मुगल एवं तुर्क शासकों के इतिहास को केवल एक यूनिट में सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही 11वीं से 18वीं शताब्दी के बीच उत्तर एवं दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के इतिहास को अधिक विस्तार के साथ पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। इविवि के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग संशोधित पाठ्यक्रम को मौजूदा सत्र से लागू करना चाहता था और इसके लिए कुलपति से मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन छात्राओं और कॉलेजों के शिक्षकों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को ज्ञापन देकर इसे अगले सत्र से लागू करने की मांग की थी। कुलपति ने उनकी मांगों को मान लिया है। उनके निर्देश पर इविवि में मध्यकालीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. योगेश्वर तिवारी इस बाबत लिखित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed