फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university

इविवि के सात छात्रों का निलंबन वापस

Sun, 15 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university
आचरण में सुधार लाने पर इविवि प्रशासन ने दी राहत
विज्ञापन

चेतावनी पत्र भी जारी, हॉस्टलों में रहने के लिए अपात्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर में अनुशासनहीनता के तमाम मामलों में निलंबित गए गए सात छात्रों को इविवि प्रशासन ने राहत दी है। सातों का निलंबन वापस ले लिया गया है लेकिन हॉस्टलों के लिए वे अपात्र ही रहेंगे। उन्हें चेतावनी पत्र जारी करते हुए भविष्य में अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया है।
अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में इविवि प्रशासन ने एमकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ सिंह, शोध छात्र विवेक कुमार तिवारी, बीए तृतीय वर्ष के शकील, एमए प्रथम वर्ष के नवीन मिश्र, विधि तृतीय वर्ष के अजय सिंह, एमए द्वितीय वर्ष के छात्र आदर्श मोहन और अरविंद कुमार को दो माह माह पहले निलंबित कर दिया था। इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के अनुसार जांच समिति ने पाया कि इन्होंने पिछले दो माह से कोई अनुशासनहीनता नहीं की है और न ही कक्षाओं में किसी प्रकार की अशांति फैलाई है। इसलिए छात्रहित में इनका निलंबन वापस लिया जाता है।
विज्ञापन

कुछ छात्रों के बारे में समीक्षा करते हुए जांच समिति ने पाया कि हॉस्टलों में रहते हुए इनके अध्ययन आदि में व्यवहारिक कठिनाई आ रही थी। वहां रहते हुए इन्हें उपद्रवों में ज्यादा व्यस्त देखा गया। छात्रावास से हटने के बाद इनके आचरण और व्यवहार में सकारात्मक सुधार देखने को मिला। इसलिए वे छात्र जो हॉस्टलों में भी रह रहे थे, उन्हें छात्रावासों के लिए अपात्र मानते हुए अध्ययन आदि के लिए अवसर प्रदान करते हुए निलंबन वापस लिया जाता है। भविष्य में इविवि परिसर में किसी प्रकार की अशांति, उपद्रव एवं अनुशासनहीनता न करने के लिए छात्रों को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed