फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

छात्रसंघ बहाली के लिए खून से लिखा पत्र

Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
एमएचआरडी को पत्र भेजकर छात्रों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

पूर्व ऑटा अध्यक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर की निंदा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले खून से पत्र लिखा। छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को एक सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित करते हुए चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो मंत्रालय एवं इविवि प्रशासन का यह रवैया आंदोलन के अहिंसक स्वभाव को खत्म कर देगा।

इसके अलावा छात्रों ने पूर्व ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम किशोर शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर की एक स्वर से निंदा की। शनिवार को छात्रों के धरना-प्रदर्शन का 27वां दिन था। आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाते हुए देवरिया, प्रतापगढ़, काशी विद्यापीठ, बीआरडी छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। इविवि छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ की बहाली नहीं की तो हम किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। छात्र नेता अजीत विधायक एवं अविनाश विद्यार्थी ने कहा कि छात्रसंघ का दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा, छात्र नेता संदी चौधरी, सचिन यादव, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अंकित प्रतिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed