{"_id":"5d6833bf8ebc3e93ac71f1fa","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald253473090","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी आंदोलन को धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी आंदोलन को धार
विज्ञापन
Allahabad University
- फोटो : CITY DESK
छात्रसंघ बहाली के समर्थन में जारी धरना-प्रदर्शन में हुए शामिल नीरज कुंदन
छात्रों को दिलाया भरोसा, पूरी नहीं हुई मांगें तो आंदोलन को बनाएंगे देश व्यापी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली के लिए जारी आंदोलन में शामिल होने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। इविवि छात्रसंघ भवन पर आयोजित छात्रों की सभा में शामिल होकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की इस लड़ाई में एनएसयूआई पूरी तरह से साथ है।
उन्होंने कहा कि इविवि प्रशासन बड़ी संख्या में छात्रों का निष्कासन, निलंबन और छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन में हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन को देशव्यापी बना देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर प्रियंका गांधी भी गंभीर हैं और छात्रों के आंदोलन में उनके साथ हैं। प्रियंका गांधी एवं पूरी एनएसयूआई छात्रों के हक के लिए लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे एवं राष्ट्रीय समन्वयक जितेश मिश्र ने कहा कि इविवि के छात्रों पर फर्जी मुकदमे लगाना इविवि प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है लेकिन छात्र मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। वहीं, छात्रसंघ के निवर्तमान महामंत्री शिवम सिंह के नेतृत्व में संयुक्त संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने कक्षाओं में जाकर जनसंपर्क किया और छात्र-छात्राओं को छात्रसंघ की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता के बारे में बताया। सभा में निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, उपमंत्री सत्यम सनी समेत प्रवेश मिश्र, निखिल श्रीवास्तव, ओपी दुबे, शेखर अधिकारी, कमलाक्षी गिरी, अमित द्विवेदी, ऋभष रावत, अमित पांडेय, अजय बागी, शशांक द्विवेदी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।