{"_id":"5d62e3eb8ebc3e01403165bd","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald2530852147","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के कब्जे में होंगी पत्राचार संस्थान की परिसंपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के कब्जे में होंगी पत्राचार संस्थान की परिसंपत्तियां
विज्ञापन
Allahabad University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के संपदा प्रबंधक को दी गई कार्रवाई की जिम्मेदारी
पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन बंद हो चुके पत्राचार संस्थान की परिसंपत्तियां अपने कब्जे में लेने जा रहा है। इस कार्रवाई की जिम्मेदारी इविवि के संपदा प्रबंधक को सौंपी गई है। कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में होगी और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इस बाबत इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से संपदा प्रबंधक को पत्र जारी कर दिया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से पत्राचार पाठ्यक्रम एवं सतत शिक्षा संस्थान से संबंधित परिसंपत्तियों एवं जिम्मेदारियों का आंकलन किया जा रहा है। इस संदर्भ में न्यायमूर्ति अरुण टंडन की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है। इसी क्रम में इविवि प्रशासन ने पत्राचार संस्थान की परिसंपत्तियां अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से संपदा प्रबंधक को पत्र जारी करते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है।
संपदा प्रबंधक को एमएनएनआईटी स्थित पत्राचार संस्थान परिसर में रखी परिसंपत्तियां तत्काल अपने कब्जे में लेने को कहा गया है। इनमें वहां रखे सभी प्रकार के रिकाड, फर्नीचनर, उपकरण एवं अन्य प्रकार की परिसंपत्तियां शामिल हैं। साथ ही इस कार्य को पूरा करने के लिए इविवि के सुरक्षा अधिकारी को भी सहयोग में लगाया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस कार्रवाई में संपदा प्रबंधक चीफ प्रॉक्टर के माध्यम से पुलिस का सहयोग भी लेंगे। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।