{"_id":"5d62e2a48ebc3e93d10077c6","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald253083648","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ मुद्दे पर मंत्रालय ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ मुद्दे पर मंत्रालय ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री रमेश पोखरियाल ने संबंधित विभाग को भेजा मामला
छात्रसंघ बहाली के लिए इविवि में धरना-प्रदर्शन भी जारी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ बहाली के मुद्दे का केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संज्ञान ले लिया है। मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मामले में उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है। मंत्री के इस कदम से छात्रों के बीच छात्रसंघ बहाली को लेकर उम्मीद की किरण जगी है। इस मसले पर इविवि में छात्रों का धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने छात्रसंघ बहाली का मुद्दा संसद में उठाया था और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र भेजकर भी छात्रसंघ बहाली की मांग की थी। पत्र में सांसद विनोद ने शैक्षिक जगत में प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग की थी, ताकि युवा छात्रों में राजनीतिक चिंतनशीलता का विकास हो एवं लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था दृढ़ हो सके। इस पत्र का हवाला देते हुए मंत्री ने सांसद विनोद सोनकर को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।
मंत्री के इस कदम से छात्रसंघ बहाली को लेकर उम्मीद जगी है। हालांकि, बेमियादी धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक छात्रसंघ बहाली को लेकर कोई निर्णय नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मुद्दे पर रविवार को संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक भी हुई और इसके बाद तय हुआ कि हाईकोर्ट की लाइब्रेरी में चल रही अधिवक्ताओं की बैठक में छात्र भी शामिल होंगे और अपना पक्ष रखेंगे। बैठक में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन समेत कई संघटनों ने छात्रसंघ बहाली का समर्थन किया। धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, उपमंत्री सत्यम सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अदील हमजा, छात्र नेता अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, अंकित प्रतिहार, अजय पांडैय, मृत्युंजय मिश्र, रजनीश यादव, मंसूर आदि शामिल रहे।