फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले इविवि के छात्र

Sun, 25 Aug 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल में वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, छात्र नेता अजीत यादव विधायक शामिल रहे। छात्रों ने इविवि की वर्ततान स्थिति से सपा अध्यक्ष को अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की नर्सरी है, इसे भंग नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्रों के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति लड़ेगी छात्रसंघ की लड़ाई
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की एक बैठक में तय किया गया कि अब छात्रसंघ बहाली के लिए आंदोलन संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किया जाएगा। छात्रों ने सात सूत्रीय मांग के जरिए अपनी लड़ाई आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी निलंबित एवं निष्कासित छात्रों को तत्काल विवि में वापस लिया जाए। छात्रावास की बढ़ी फीस वापस ली जाए। इन मांगों के साथ छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 20 वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने के साथ छात्रसंघ बहाली की मांग की। धरने पर पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष आदिल हमजा, एवीबीपी के सत्येंद्र सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव छात्र नेता, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अजीत विधायक शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने राजगुरु की विरासत को याद किया
प्रयागराज। दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से शहीद राजगुरु के जन्म दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद राजगुरु के जीवन और विचारों पर तथा आज के समय में उनकी विरासत पर चर्चा की हुई। दिशा छात्र संगठन के अविनाश ने बताया कि गोरखपुर से निकलने वाले साप्ताहिक अखबार स्वदेश के सम्पादक मुनीश्वर अवस्थी संपर्क में आने के बाद राजगुरु क्रांातिकारी दल के सदस्य बने। नौजवान भारत सभा के प्रसेन ने कहा कि आज जब देश में बढ़ता हुआ आर्थिक संकट जनता की जिंदगी को तबाह करने में लगा हुआ है, शासक वर्ग जाति-धर्म और अंध राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को आपस में ही लड़ाने में लगा हुआ है। ऐसे समय में क्रांतिकारियों की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर हमें उनके सपनों के समाज को बनाने की लड़ाई में जुट जाना होगा। कार्यक्रम में विवेक, अविनाश, धर्मराज, अंबरीष, शिवा, नीशू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed