फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति के लिए बनी सहमति

Sat, 24 Aug 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
प्रयागराज, 23 अगस्त। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेजों में यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत वरिष्ठ शिक्षकों को प्रोफेसर के पद प्रोन्नत किए जाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। संघटक कॉलेजों के प्राचार्यों की इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए जल्द ही नया रोस्टर भी तैयार किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

संघटक कॉलेजों की समन्वय समिति के चेयरमैन प्रो. आनंद शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत कॉलेजों में प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति के लिए जो भी वरिष्ठ शिक्षक अर्ह हैं, उनकी स्क्रीनिंग कर ली जाए और इसके प्रोन्नति से संबंधित प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। कॉलेजों में नॉन टीचिंग स्टाफ के पद भी खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किए जाने पर सहमति बनी। तय हुआ कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को शामिल करते हुए आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाए। इसके बाद कुलपति से मंजूरी लेते हुए भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाए। बैठक में डीन सीडीसी प्रो. पंकज कुमार, प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. लालिमा सिंह, डॉ. कमला दुबे, डॉ. रमा सिंह, डॉ. अतुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed