{"_id":"5d5eecb08ebc3e6c543b5bb3","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald252837712","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविविः दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों की लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविविः दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वालों की लिस्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति और सौम्या को मिलेगा चांसलर गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में कुल 61 विद्यार्थियों दिए जाएंगे 119 मेडल
इविवि प्रशासन ने जारी की मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची
प्रयागराज, 22 अगस्त। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पांच सितंबर को आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह में सत्र 2017-18 की छात्रा प्रगति गुप्ता और सौम्या सिंह को चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। सत्र 2017-18 के कुल छह विद्यार्थियों को चांसलर मेडल दिए जाएंगे जबकि 55 अन्य विद्यार्थियों को 113 दानदाता मेडल दिए जाएंगे। इस तरह कुल 61 छात्र-छात्राओं को 119 मेडल मिलेंगे। समारोह के दौरान 178 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित ड्रेस कोड में समारोह में शामिल होना है। इस बाबत इविवि प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इविवि की वेबसाइट पर भी मेडल एवं डिग्री पाने वालों की सूची जारी कर दी गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रगति गुप्ता को चांसलर गोल्ड मेडल एवं धनंजय मिश्र को चांसलर सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में क ला संकाय की सौम्या सिंह को चांसलर गोल्ड मेडल एवं शुभि तिवारी को चांसलर सिल्वर मेडल मिलेगा जबकि कला संकाय की शरीबा अख्तर एवं विज्ञान संकाय की शिखा आरोरा को संयुक्त रूप से चांसलर कांस्य पदक दिया जाएगा।
मेडल पाने वाले छात्रों का ड्रेस कोड सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओ का ड्रेस कोड रेड बॉर्डर वाली सफेद साड़ी होगी। स्टोल एवं कैप विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए उन्हें पांच सौ रुपये शुल्क देना होगा। 28, 29 एवं 30 अगस्त को शुल्क जमा करना है और स्टोल, कैप एवं आमंत्रण पत्र तीन सितंबर को सुबह 10 बजे मिलेगा। तीन सितंबर को ही रिहर्सल होगी लेकिन इसमें ड्रेस कोड लागू नहीं होगा। मेडल एवं पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पांच सितंबर को सुबह नौ सीनेट हॉल में सुबह नौ बजे तक अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठ जाना है।
विज्ञापन
इन 55 विद्यार्थियों को मिलेंगे दानदाता मेडल
सत्र 2017-18 सत्र के लिए बीएएलएलबी की आकृति प्रकाश को एक मेडल, बीए दर्शनशास्त्र के अभिषेक अग्रवाल को एक, एमएससी केमेस्ट्री एजी के आदर्श भूषण को दो, एमकॉम की अदिति नारायण को एक, मनोविज्ञान के आदित्य बनर्जी को दो, एमए प्रीवियस अर्थशास्त्र की ऐश्वर्या दुबे को एक, बीएससी होम साइंस की ऐश्वर्या श्रीवास्तव को दो, एमए राजनीति विज्ञान के अनम मोबिन को तीन, बीए उर्दू की अंशराह बानो को दो, बीएससी गणित की अपर्णा तिवारी को एक, ओवरऑल पीजी टॉपर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स अर्शी शमीम को आठ, बीएससी गणित के धनंजय मिश्र को एक, एमकॉम की दिव्या मिश्रा को तीन, एमए दर्शनशास्त्र के एरम नदीम को को एक, ओवरऑल सेकेंड टॉपर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स हिमांशु केसरवानी को एक, एमबीए की जया त्रिपाठी को दो, एमएड की ज्योति शुक्ला को एक, एमए हिंदी की कल्पना देवी को तीन, एमए की कामिनी मिश्रा को एक, बीए शिक्षाशास्त्र की मोहिनी को एक, बीएससी की माधवी सिंह को पांच, एमए भूगोल के मंजीव विश्वकर्मा को एक, बीए भूगोल के एमडी रशद को एक, एमए संस्कृत की निधि मिश्रा को दो, बीए हिंदी की निहारिका को तीन एवं एमएससी गणित के निर्भय कुमार को सात मेडल दिए जाएंगे।
इसी तरह एमएससी केमेस्ट्री के प्रगल्भ शेखर को एक, बीकॉम की प्रगति गुप्ता को तीन, एमटेक की प्रश्रिता कौशल को एक, एमए प्राचीन इतिहास की प्रतीक्षा खरे को दो, एमएससी फिजिक्स की प्रतिमा मिश्रा को एक, बीएससी बॉटनी की प्रयंवदा को दो, बीए राजनीति विज्ञान की रत्ना पांडेय को एक, बीए अंग्रेजी साहित्य के रितेश सिंह को दो, एमएससी केमेस्ट्री की रुचि शुक्ला को एक, एमए प्रीवियस अर्थशास्त्र की सना इरफान को एक, बीए की सान्या पांडेय को पांच, बीए म्यूजिक के सत्यपाल कुमार पाठक को दो, एमए इतिहास की सौम्या सिंह को दो, बीए अंग्रेजी साहित्य की सौम्या श्रीवास्तव को दो, एमएससी फिजिक्स के सौरभ शुक्ला को दो, बीए अर्थशास्त्र की सविता को चार, एमएससी बॉटनी की शिखा अरोड़ा को तीन, एमए अर्थशास्त्र की शिखा मौर्या को एक, बीएससी केमेस्ट्री की श्रद्धा मिश्रा को दो, एमएससी डिफेंस के श्रीकांत राय को एक, एमए भूगोल की श्रुतिका सहाय को एक, एमए अंग्रेजी साहित्य की शुभि तिवारी को दो, एलएलबी के सैयद नजम उल्लाह को तीन, एलएलएम की तनवी सिंह को तीन, एमएससी जूलॉजी की उष्मा को दो, बीए डिफेंस के विकास कुमार तिवारी को एक और बीए संस्कृत के विपिन मिश्र को दो मेडल मिलेंगे।