{"_id":"5d506b5c8ebc3e6d1c216539","slug":"allahabad-university-allahabad-news-ald2519764137","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में रैगिंग पर जिला प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में रैगिंग पर जिला प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के एसएसएल हॉस्टल में रैगिंग के मामले में जिला प्रशासन ने भी संज्ञान ले लिया है। वहीं, पुलिस ने भी मामले में सातों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीएम सिटी ने मामले से संबंधित सभी दस्तावेज इविवि प्रशासन से ले लिए हैं। चीफ प्रॉक्टर ने भी इस पूरे मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को सौंप दी है। आरोपी छात्रों से स्पष्टीकरण लेने के बाद मामला एंटी रैगिंग सेल के समक्ष रखा जाएगा।
एसएसएल हॉस्टल के सात छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने अपने जूनियरों से गाली-गलौजी की और हॉस्टल की छत पर ले जाकर उन्हें मुर्गा बनाया। इस घटना के सहमे पीड़ित जूनियर छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे की ओर से कुलपति को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉस्टल के अधीक्षक ने सभी पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। वहीं, रैगिंग के आरोपी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य सिंह, अवनीश यादव, संजय पाल और बीए तृतीय वर्ष के छात्र विशाल यादव, नीलेश कुमार अग्रहरि, आनंद कौशल सिंह एवं उत्तम कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।
चीफ प्रॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है। एडीएम सिटी ने मामले में अब तक हुई कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज कुलानुशासक कार्यालय से मंगवा लिए हैं। छात्रावास की नियमित निगरानी की जा रही है। अन्य हॉस्टलों के अधीक्षकों से भी कहा गया है कि वे छात्रों को इस बारे में जागरूक करें। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि आरोपी छात्रों को 13 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामला एंटी रैगिंग सेल के समक्ष रखा जाएगा।