Allahabad University : इलाहाबाद विवि में पीजी कक्षाओं में प्रवेश नौ दिसंबर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सांख्यिकी विभाग के प्रवेश समिति के चेयरमैन डॉ. पीएस पुंडीर के अनुसार नौ दिसंबर को एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 160 या इससे अधिक, ओबीसी में 129 इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस में 140 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। इसी दिन एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
मनोविज्ञान विभाग प्रवेश समिति की चेयरमैन डॉ. शांति सुमन के अनुसार एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 196 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 160या इससे अधिक, एससी में 134 या इससे अधिक अंक और ईडब्ल्यूएस में 146 या अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थियों को 10 अगस्त को बुलाया गया है।
भूगोल विभाग के प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो.एआर सिद्दीकी ने बताया कि एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 204 या इससे अधिक अंक पाने वालों को 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। बीए प्रवेश के लिए 369 ने फीस जमा किया।
बीए में प्रवेश के लिए शनिवार को 255, बीएससी गणित में 72, बीएससी जीव विज्ञान में 47 ने दस्तावेज अपलोड किए। शनिवार को ही बीए में प्रवेश के लिए 369 ने ऑनलाइन फीस जमा की। बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 30 और एलएलएम में प्रवेश के लिए 20 ने डाक्यूमेंट अपलोड किए हैं।
राजर्षि टंडन में प्रवेश प्रारंभ
राजर्षि टंडन गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं महाविद्यालय के कार्यालय से कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकतीं हैं।
ईश्वर शरण में आज का कटऑफ
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छह दिसंबर को बीए, बीएससी गणित, बीएससी जीव विज्ञान एवं बीएएलएलबी में खेल कोटे, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित एवं कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थी को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। खेल कोटे के तहत आने वाले दात्रों के पास राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने का समुचित प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन वर्ग के तहत आने वाले छात्रों के पास सीएमओ की ओर से जारी प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। कर्मचारियों के पाल्य वर्ग के तहत आने वाले छात्रों के पास संस्था प्रमुख की ओर से जारी कर्मचारी पाल्य का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
एसएस खन्ना पीजी कॉलेज
बीकाम के लिए तृतीय कटऑफ एसएस खन्ना पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट लिस्ट कॉलेज में लगा दी गई है। मेरिट में आईं छात्राएं नौ दिसंबर को आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रवेश प्राप्त कर ले सकती हैं।
जगत तारन पीजी कॉलेज खेल कोटे में प्रवेश कल
जगत तारन पीजी कॉलेज में सात दिसंबर को बीए में खेल कोटे एवं दिव्यांग कोटे, ईडब्ल्यूएस, और एससी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
सीएमपी सात दिसंबर का कटऑफ
सीएमपी पीजी कॉलेज में सात दिसंबर को बीए में ओबीसी वर्ग में 93 और एससी-एसटी के सभी। बीसीए में ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी के सभी। बीएएलएलबी में ओबीसी में 170, एससी में 160 और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।