इलाहाबाद विवि : रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को ही संघटक कॉलेजों में प्रवेश, अगले सप्ताह शुरू होंगे एडमिशन
इस बार इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शाामिल 62501 अभ्यर्थियाें ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 49519 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार सत्र 2023-24 के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को स्नातक में प्रवेश मिलेंगे, जो इविवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। मंगलवार को कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से यह निर्देश जारी किया गया। कॉलेजों में अगले हफ्ते प्रवेश शुरू होंगे।
इस बार इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शाामिल 62501 अभ्यर्थियाें ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 49519 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए। पिछले साल इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने कॉलेजों को यह छूट दी थी कि सीयूईटी में शामिल जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं और वे कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो कॉलेज ऐसे अभ्यर्थियों का अलग से रजिस्ट्रेशन कराके उनका प्रवेश ले सकते हैं।
इस बार कॉलेजों को यह सुविधा नहीं दी गई है। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए हैं, स्नातक प्रवेश की काउंसलिंग में सिर्फ उन्हीं को शामिल किया जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति ने बताया कि सीयूईटी के परिणाम अलग-अलग फॉर्मेट में तैयार किए गए हैं। कॉलेजों से कहा किया कि वे जिस फॉर्मेट में परिणाम चाहते हैं, उन्हें उसी फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया हफ्ते पूरी हो जाएगी और अगले सप्ताह से कॉलेजों में दाखिले शुरू हो जाएंगे।
बीसीए-एमसीए पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश शुरू
इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीसीए-एमसीए में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहला कटऑफ जारी कर दिया है। अनारक्षित वर्ग में 534 या अधिक अंक, ओबीसी में 486 या अधिक, एससी वर्ग में 369 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 500 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
30 से 31 अगस्त के बीच अपराह्न दो बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, बीवोक (फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी) की काउंसलिंग में अनारक्षित वर्ग में 439.75, ओबीसी वर्ग में 283.18, ईडब्ल्यूएस में 324.28 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी, एसटी वर्ग और कर्मचारी पाल्य कोटे के सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा बीवोक मीडिया प्रोडक्शन की काउंसलिंग में अनारक्षित वर्ग में 200 या अधिक अंक पाने वाले और बीवोक सॉफ्टवेयर डेवपलमेंट में अनारक्षित वर्ग में 408 या अंक एवं एसटी वर्ग में 178 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी कटऑफ के तहत काउंसलिंग भी 30 अगस्त से शुरू होगी।
बीकॉम में 143 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित
इविवि में स्नातक प्रवेश की काउंसलिंग शुरू होने के बाद बीकॉम में मंगलवार तक 143 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर दी गईं। वहीं, बीएएलएलबी में 10, बीएससी बायो में 33, बीएससी गणित में 80, बीए मीडिया स्टडीज में नौ, बीसीए में 30 और बीवोक फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी में 19 अभ्यर्थियों को अब तक सीटें आवंटित की गईं हैं।