फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University 84% candidates appeared in LLB entrance exam

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Sat, 30 Oct 2021 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University 84% candidates appeared in LLB entrance exam
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 में एलएलबी में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में 83.80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी के साथ इविवि में सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं अब पूरी हो गईं हैं। इविवि प्रशासन दिवाली के तुरंत बाद रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। दूसरे सप्ताह में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना के अनुसार एलएलबी की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 10348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8672 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1676 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 16 शहरों के 32 केंद्र में हुई ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2448 अभ्यर्थियों (76.69 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 634 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


वहीं, नौ शहरों के 23 केंद्रों में ऑफलाइन मोड में हुई प्रवेश के लिए पंजीकृत 7276 अभ्यर्थियों में से 6224 परीक्षार्थी (85.54 फीसदी) उपस्थित और 1052 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इविवि की प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू हुई थी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार को सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं पूरी हो गईं हैं। प्रयास यही है कि दिवाली के तुरंत बाद रिजल्ट जारी कर दिए जाएं, ताकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रवेश शुरू किए जा सकें। सबसे पहले स्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed