फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 304 merit student will get medals in the convocation

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 304 मेधावियों को मिलेंगे पदक

Mon, 06 Sep 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Sep 2021 08:14 PM IST
सार

इविवि का दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को प्रस्तावित है। उसी दिन विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस भी है। कोविड के कारण सत्र 2018-19 का दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था, सो इस बार दो सत्रों 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को एक साथ मेडल प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: 304 merit student will get medals in the convocation
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के दीक्षांत समारोह में 304 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। इविवि की वेबसाइट पर पदक के लिए मेधावियों के नाम की प्रस्तावित सूची जारी की गई है। समारोह में तकरीबन साढ़े पांच सौ होनहारों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जाएगी। हालांकि वेबसाइट पर अभी 386 मेधावियों के नाम की सूची ही जारी की गई है, लेकिन यह संख्या बढक़र तकरीबन साढ़े पांच सौ पहुंचेगी।

विज्ञापन

इविवि का दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को प्रस्तावित है। उसी दिन विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस भी है। कोविड के कारण सत्र 2018-19 का दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था, सो इस बार दो सत्रों 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को एक साथ मेडल प्रदान किए जाएंगे। मेधावियों के बीच सत्र 2018-19 के तहत 146 पदकों और सत्र 2019-20 के तहत 158 पदकों का वितरण किया जाएगा। कुल पदकों में से 133 पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। सत्र 2018-19 के तहत छात्राओं को 66 और सत्र 2019-20 के तहत 67 पद छात्राओं को दिए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में सत्र 2018-19 और 2019-20 के तहत तकरीबन 550 मेधावियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। हालांकि आधिकारिक पोर्टल पर अभी 386 नाम ही जारी किए गए हैं। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में  टॉपर मेडल के साथ ही करीब 550 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। इसके साथ ही समारोह में गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। गुलजार ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। हालांकि मुख्य अतिथि का नाम अब तक तय नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से समय मांगा गया है। इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह और कुलाधिपति आशीष चौहान समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं।

‘द्रोणाचार्य’, ‘मेघनाद साहा’ पुरस्कार के लिए जल्द घोषित होंगे नाम
इविवि के दीक्षांत समारोह में इस बाद ‘द्रोणाचार्य’ और ‘मेघनाद साहा’ के नाम पर भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार कुलाधिपति मेडल विजेता के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विजेताओं के नाम का चयन कर लिया जाएगा। शिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड तथा सर्वश्रेष्ठ रिसर्च के लिए मेघानाथ साहा पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि छह सितंबर थी  और इनका चयन भी शीघ्र कर लिया जाएगा। यह सभी पुरस्कार दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed