Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 16 students accused of ragging suspended from the university

Allahabad University : रैगिंग के आरोपी 16 छात्र विवि से निलंबित, जांच समिति की संस्तुति पर हुई कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 05:16 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसएसएल छात्रावास में पिछले दिनों हुई रैगिंग में 16 अंत:वासियों का नाम सामने आया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन्हें छात्रावास से निष्कासित करने के साथ विश्वविद्यालय से भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Allahabad University: 16 students accused of ragging suspended from the university
सर सुंदरलाल छात्रावास, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसएसएल छात्रावास में पिछले दिनों हुई रैगिंग में 16 अंत:वासियों का नाम सामने आया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन्हें छात्रावास से निष्कासित करने के साथ विश्वविद्यालय से भी निलंबित कर दिया गया है। सभी छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 30 अक्तूबर को अभिभावकों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। छात्रावास के कुछ छात्रों ने एंटी रैगिंग पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद नौ अक्तूबर को विश्वविद्यालय के एंटी रैगिंग स्क्वाड ने छात्रावास में छापा मारा। इस दौरान प्रथम दृष्टया रैगिंग की शिकायत सही पाई गई। इसी क्रम में गठित जांच समिति ने छात्रों से पूछताछ की। पोर्टल पर शिकायत करने वालों में से 14 छात्रों ने समिति के सामने बयान दिए।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि उन्हें एक-दूसरे को गाली देने के लिए कहा जाता है। बाल छोटे-छोटे करा दिए गए हैं। उन्हें तीन से चार घंटे तक खड़ा रहने के लिए कहा जाता है। कई अन्य तरह की भी शिकायतें कीं। उन्होंने कई वीडियो भी उपलब्ध कराए। इस आधार पर छात्रावास के 16 छात्रों को चिह्नित किया गया। इनके अलावा कई अन्य छात्र भी चिह्नित किए गए हैं। हालांकि वे छात्रावास में अवैध तरीके से रह रहे हैं। छात्रावास के चिह्नित सभी 16 छात्रों को निष्कासित करने के साथ विश्वविद्यालय से भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से निलंबित छात्रों में रोहित राज, अंशुमान तिवारी, अनुराग कुमार, साेनू मीणा, दिव्यांशु मौर्य, यादवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, नीतीश कुमार, निखिल सिंह यादव, राहुल गुप्ता, पीयूष शुक्ला, विकास कुमार, शिवम दीक्षित, समर प्रताप सिंह, वीर अर्जुन प्रताप सिंह और आर्यन साहू शामिल हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए 30 अक्तूबर को दिन में तीन बजे कुलानुशासक कार्यालय में बुलाया गया है। उन्हें अभिभावकों के साथ आना होगा। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। छात्रों से पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसएसएल के अधीक्षक को धमकी देने वाले छात्र पर आरोप तय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसएसएल छात्रावास के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा के साथ मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोपी छात्र वैभव कुमार को तत्काल हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा गया है। साथ ही अभिभावकों के साथ मंगलवार को हुई वार्ता के बाद छात्र से आरोपों के परिप्रेक्ष्य में हलफनामा मांगा है।

अधीक्षक ने 10 अक्तूबर को शिकायत की थी कि आरोपी छात्र ने भूगोल विभाग में आकर उनके साथ बदसलूकी की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर के साथ थाने में भी तहरीर दी। इनके अलावा आरोपी छात्र ने भी अधीक्षक के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुंचे आरोपी छात्र वैभव ने चीफ प्राॅक्टर का घेराव भी किया था।

इस पूरे मामले में चीफ प्रॉक्टर की ओर से गठित जांच समिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी है। इसी क्रम में छात्र पर आरोप तय किए गए हैं। इसके अनुसार आरोपी छात्र छात्रावास का अंत:वासी नहीं है। इसलिए तत्काल छात्रावास खाली करने और अधीक्षक से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कहा गया है। वैभव पर छात्रावास में हुई रैगिंग में शामिल होने, हॉस्टल का गेट तोड़ने, अराजकता फैलाने वाली कई अन्य घटनाओं में शामिल होने के भी आरोप हैं।

आरोपी छात्र के पिता ने मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर से मुलाकात की और उनके सामने पूरी रिपोर्ट रखी गई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह का कहना है कि छात्र को 30 अक्तूबर तक सभी बिंदुओं पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इस बाबत हलफनामा भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र के पिता से हुई वार्ता के क्रम में जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट आने तक किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

केपीयूपी छात्रावास में मारपीट

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी छात्रावास के छात्रों के बीच सोमवार की रात मारपीट हो गई। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों तरफ से कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। छात्रों के एक गुट का आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्रावास के नियमित अंत:वासी नहीं हैं। वहीं चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह का कहना है कि छात्रावास में मारपीट होने की जानकारी मिली है लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है। स्वत: संज्ञान लेते हुए छात्रावास में छापे मारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed