{"_id":"f4b40cfce93bdc4bce5c2de44bbdcf9a","slug":"allahabad-news-hindi-news-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में गाली लिखने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में गाली लिखने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर उत्तरी के रामानंद नगर अल्लापुर के बूथ नंबर 290 की वोटर लिस्ट में एक परिवार के सात सदस्यों के नाम के आगे गालियां लिखने वाले मोहल्ले के ही एक युवक को चिह्नित कर लिया गया है। एसडीएम सदर की ओर से की गई जांच के बाद आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी गई है। डीएम को भी जांच रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने निर्णय लिया है कि बृहस्पतिवार को दोषी युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा इस पूरे प्रकरण में तीन बीएलओ की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है जिन्हें डीएम ने नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आ चुकी है। और उन्होंने अवगत कराया है कि शहर उत्तरी में बूथ नंबर 290 की वोटर लिस्ट में रामानंद नगर अल्लापुर के ही एक युवक ने रंजिशन मोहल्लेे के एक परिवार के सदस्यों के नाम कि आगे गालियां लिख दी थीं। जबकि इस परिवार के सदस्यों का नाम बूथ नंबर 292 की वोटर लिस्ट में दर्ज होना चाहिए था। इस परिवार के सदस्यों का नाम 290 की वोटर लिस्ट मे भी मिला है। इससे साबित होता है कि बूथ नंबर 290, 291 और 292 के तीनों बीएलओ ने कहीं न कहीं लापरवाही बरती है। ऐसे में तीनों बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी करने और गालियां लिखने वाले युवक के खिलाफ एफआरआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।