फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एयरपोर्ट में भाजपाइयों ने किया राजनाथ का स्वागत

Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रविवार को इलाहाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया। सीमा सुरक्षा बल के विमान से एयरपोर्ट में लैडिंग के बाद वहां मौजूद जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवदी और नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने उनकी अगुवाई की। यहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने के बाद राजनाथ दिन में 12 बजे के बाद सिविल लाइंस लोहिया मार्ग स्थित पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का स्वागत किया। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। यहां केशरी नाथ की पत्नी स्व. सुधा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने राज्यपाल से एकांत में काफी देर बात भी की। गृहमंत्री ने बाद में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। गृहमंत्री से मुलाकात करने वालों में योगेश शुक्ला, बब्बूराम द्विवेदी, विजय मिश्र, डॉ. बीबी अग्रवाल, शिवेंद्र मिश्र, देवेंद्र मिश्र, नरेंद्र देव पांडेय, रविंद्र मिश्र, पदुम जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व बम्हरौली एयरपोर्ट पर भी भाजपा के तमाम नेताओं ने गृहमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्यामा चरण गुप्ता, वीरेंद्र सोनकर, कृष्ण प्रताप सिंह के साथ सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी, अजीत यादव, रईस शुक्ला, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 यहां भाजपा की ओर से गृहमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की गई कि दिल्ली के जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गृहमंत्री से आज नैनी विकास एकता मंच की ओर से मलहारा फाटक नैनी में विकल्प रास्ते की गुहार लगाई गई। इस दौरान राज्यपाल के घर से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों को पुलिस ने रोक दिया। छात्र गृहमंत्री को ज्ञापन देने लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed