फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्री मानसून की रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 16 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
अरब सागर से आ रही पछुवा और पर्वतीय  इलाकों में आ रही नम पुरवइया का गठजोड़ क्या बना, मौसम का तानाबाना ही बदल गया। दिन में कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ी और मौसम सुहाना हो गया। दोनों हवाओं के गठजोड़ का ही असर रहा कि सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम के इस बदले मिजाज का असर पारे पर भी दिखा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी व न्यूनतम 49 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि प्री मानसून ने एक माह दस्तक दी है। जहां तक मानसून के सक्रिय होने का सवाल है तो अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज और पारे के अचानक गिर जाने से सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों ने भी हमला बोल दिया। बीमारियों की गिरफ्त में बच्चे, महिलाएं, युवा, अधेड़, बुजुर्ग सभी शामिल हैं। एसआरएन, बेली, काल्विन व डफरिन जैसे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। चिकित्सकों का कहना है कि अब जबकि पारे में अचानक उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है तो ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है वरना बिस्तर पकड़ते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed