फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मां की आंखों के सामने मासूम को डीजे ने रौंदा

Sat, 13 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन

बड़ी मान-मनौवल के बाद घर में बेटा पैदा हुआ। डेढ़ साल के मासूम को लेकर घरवाले मुंडन संस्कार के लिये लालापुर मसुरियन धाम आये हुए थे। लेकिन शायद मां की किस्मत में बेटे की खुशी नहीं थी। मुंडन संस्कार से पहले ही डेढ़ साल के मासूम को डीजे ने रौंद दिया और मां की आंखों के सामने मासूम की मौत हो गई। घरवालों को क्या पता था कि बेटे के मुंडन से पहले उसका अंतिम संस्कार करना पड़ जाएगा। बेटे को खून से लथपथ देख मां बेहोश हो गई। मसुरियन धाम में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो सूचना पुलिस को दी गई। घटना के दौरान डीजे चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और डीजे को कब्जे में लेकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। 

विज्ञापन

बरगढ़ जिला चित्रकूट के कलचिहा गांव के रहने वाले शिवमूरत कोल के बेटे राकेश की तीन साल की एक बेटी रंजना है। राकेश मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी बबिता परिवार के साथ रहती हैं। शिवमूरत गांव में ही मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बबिता को काफी मान-मनौवल के बाद एक बेटा पैदा हुआ था। घरवालों ने उसका नाम कृष्णा रखा था। काफी दिनों से बेटे के पैदा होने की खुशी में मन्नत पूरी करने की तैयारी घर में चल रही थी। लेकिन पिता राकेश को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार को राकेश के पिता शिवमूरत परिवार के साथ बेटे का मुंडन कराने के लिये अप्पे से मसुरियन धाम गये हुए थे। धाम में मुंडन से पहले बबिता मसुरियन माता को चढ़ाने के लिये रोट तैयार कर रही थी। घर के सभी लोग अस्त व्यस्त थे। वहीं बबिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे कृष्णा को गोद से उतारकर जमीन पर बैठा दिया था। वहीं कृष्णा घुटने के बल चलते-चलते खेल रहा था। इसी दौरान घरवालों का ध्यान कृष्णा से हट गया और बसहरा तरहार गांव से निशान लेकर आये ग्रामीणों के साथ रहा डीजे तेजी में निकल रहा था। उसी दौरान मासूम डीजे के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मासूम की मौत के बाद आस पास रहे लोगों ने डीजे चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। मसुरियन धाम में मासूम की मौत के बाद भगदड़ मच गयी। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर रहे घरवाले बेटे को खोजने लगे। बेटे को ना पाकर घरवाले भीड़ में पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बेटे को खून से सना देख मां चित खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घरवाले चीत्कार मारकर रोने लगे। घरवालों को क्या पता था कि मासूम बेटे के मुंडन संस्कार से पहले उस बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ जायेगा। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बच्चे के बाबा शिवमूरत ने थाने पर तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed