फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

वसंती रंग में रंगी तंबुओं की नगरी

Sat, 13 Feb 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
allahabad news

माघ मेले का चौथा स्नानपर्व वसंत पंचमी शनिवार को है। हर हर- गंगे के जयघोष के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारियां शुक्रवार को मेला क्षेत्र होती रही। संतों के शिविरों में गुरु मंत्र लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई है। देर रात तक आस्था के रंग में रंगे श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।

वसंत पंचमी स्नान पर्व के उल्लास में संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी ने वसंती रंग ले लिया है। पीत पताका संतों के शिविरों में लहरा रही है। पीले वस्त्र धारण किए कल्पवासी गुरु पूजा की तैयारियों में व्यस्त है। विद्या की देवी सरस्वती पूजन अर्चन की तैयारियां संतों के शिविरों में जोरों पर हैं। देवी की आराधना के लिए पीला आसन से लेकर पीले रंग का भोग बनाने की तैयारियों में संत अपने भक्तों के साथ व्यस्त हैं। 

विज्ञापन

पंचमी तिथि का संचरण शुक्रवार को दोपहर 12:47 से शनिवार की सुबह 10:24 बजे तक है। उसके बाद षष्टी तिथि आरंभ हो जाएगी। अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के महामंत्री आचार्य अविनाश राय के मुताबिक शनिवार का दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र का संयोग होने से शुभ योग बना है। पंचमी का पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा। 

विज्ञापन

संतों के शिविरों में सरस्वती पूजन की तैयारी देर रात तक चलती रहीं। त्रिवेणी मार्ग स्थित ज्योतिष्पीठ एवं द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद, स्वामी अधोक्षजानंद, स्वामी विद्याचैतन्य, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमलदेव आश्रम, महामंत्री ब्रह्माश्रम के शिविरों में सरस्वती पूजा एवं  यज्ञोपवीत संस्कार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती का पूजन के बजाए सुहागिनें गौरी पूजा करेंगी। अखंड सौभाग्य के लिए विधिविधान से गौरी पूजन की तैयारी शुक्रवार की गई। सुहाग सामग्री खरीदी गई। सुबह देवी के मंदिरों में सोलह शृंगार कर गौरी पूजा करेंगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed