फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पूर्वा एक्सप्रेस से पेशी पर ले जाते वक्त बंदी फरार

Thu, 11 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद से पश्चिम बंगाल ले जाते समय एक बंदी ट्रेेन से कूदकर भाग निकला। गाजियाबाद की डासना जेल से बंदी को लेकर चार सिपाही पूर्वा एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहे थे। प्रयाग स्टेशन के पास वह सिपाहियों को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। वाराणसी में ट्रेन के पहुंचने पर सिपाहियों ने बंदी के भागने की जानकारी अफसरों को दी।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी इलाहाबाद ओपी सिंह ने बताया कि गाजियाबाद का मो. असलम लड़की के अपहरण समेत अन्य धाराओं में डासना जेल में बंद था। असलम को चार सिपाही डासना जेल से पश्चिम बंगाल में हावड़ा पेशी पर पूर्वा एक्सप्रेस से लेकर जा रहे थे। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे बंदी सिपाहियों से बाथरूम जाने के लिए कहा। इसके बाद वह खिड़की से कूदकर भाग निकला। काफी देर तक बाथरूम के बाहर सिपाही उसका इंतजार करते रहे लेकिन जब वह बाहर नहीं निकला तो दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर बंदी गायब था।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों का कहना है सिपाही नींद में थे। इसका फायदा उठाकर बंदी भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी बंदी का पता नहीं चला तो मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई। सीओ जीआरपी ओपी सिंह ने बताया कि भागे बंदी और सिपाहियों के खिलाफ जीआरपी इलाहाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के जिलों की पुलिस पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed