फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पति ने पत्नी को दी धमकी, हंगामा-चक्काजाम

Thu, 11 Feb 2016 01:59 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में तीन दिन पहले एक युवक ने ससुराल में आकर पत्नी से मारपीट की थी। बुधवार को मारपीट का आरोपी दोबारा मोहल्ले में पहुंचा और पत्नी को धमकी दी। इससे नाराज मोहल्ले के लोग सैकड़ों की संख्या में सुभाष चौराहे पर आ गए और चक्काजाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अरमान नाम के युवक ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित ससुराल में पहुंचकर मारपीट की थी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने शिकायत के बाद एनसीआर दर्ज की थी। आरोप है कि बुधवार शाम को अरमान फिर ससुराल पहुंचा और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई उसकी दबंगई पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोग सुभाष चौराहे पर हंगामा करने लगे। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। एसआई राजीव कुमार ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच झगड़ा है। आरोप है कि पति ने ससुराल में आकर धमकी दी। उन्होंने चक्काजाम से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed