{"_id":"4c197aeac540deb53ca93d157cd3901f","slug":"allahabad-news-hindi-news-850","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हुई कॅरियर की दुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हुई कॅरियर की दुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिका प्वाइंट संस्थान परिसर में बुधवार को आयोजित एसआरएम कॅरियर
विज्ञापन
वर्कशाप-2016 में छात्र-छात्राओं की कॅरियर संबंधी दुविधाएं दूर हुईं।
आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। वर्कशाप में शामिल 300
से भी अधिक छात्र-छात्राओं के कोर्सेज, संस्थान आदि को लेकर कई तरह के सवाल
थे। कार्यशाला में उन्हें हर प्रश्न का जवाब मिला। संस्थान के वाईएन
प्रजापति ने विद्यार्थियों को अच्छे कॅरियर और एसआरएम यूनिवर्सिटी के बारे
में जानकारी दी। शिक्षक केएन सिंह ने विद्यार्थियों के सवाल के जवाब दिए।
विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान पर प्रश्न भी पूछे गए। सही जवाब देने वालों
को उपहार दिए गए।
‘वर्कशाप में ढेरों जानकारी के साथ मनोरंजन भी मिला। कॅरियर को लेकर कई प्रश्न थे, जिनका समाधान यहां हुआ।’
प्राची सिंह
‘लेक्चर काफी अच्छे थे। इसमें शामिल होकर व्यक्तित्व विकास के टिप्स मिले। साथ में यह जानने का भी मौका मिला कि खुद को कैसे प्रस्तुत करना चाहिए।’
ज्योति केसरवानी
‘वर्कशाप में कॅरियर से संबंधित ढेरों जानकारी मिली। एसआरएम यूनिवर्सिटी तथा इसमें चलने वाले कोर्सेज के बारे में भी पता चला।’
प्रतीक शर्मा
‘इंजीनियरिंग की पढ़ाई की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों को वर्कशाला में बहुत कुछ जानने को मिला। इसे लेकर उनके कई समस्याओं का समाधान हुआ।’
नमिता श्रीवास्तव