{"_id":"654ccd73ff722bb6f024b884c3e0f18e","slug":"allahabad-news-hindi-news-849","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम, कठेरिया ने केसरी के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम, कठेरिया ने केसरी के घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी की दसवां पर बुधवार को नगर विकास मंत्री आजम खां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल केशरीनाथ की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया ने भी उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इनके अलावा भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी राज्यपाल के आवास पर पहुंच कर पत्नी के निधन पर दुख प्रकट किया।
नगर विकास मंत्री आजम खां सुबह करीब पौने नौ बजे केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। इस बीच राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री ने उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया। करीब पंद्रह मिनट रुकने के बाद आजम इलाहाबाद से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। उधर, दिन में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रमाशंकर कठेरिया भी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया। ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान बब्बू राम द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डॉ.बीबी अग्रवाल, , विजय मिश्रा, सुशील मिश्रा, देवेंद्र नाथ मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, रईस शुक्ला, सुरेश बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।