{"_id":"9ff50ae84fce8eb7d8449998aa067c44","slug":"allahabad-news-hindi-news-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो देखि आई सजनी सावन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो देखि आई सजनी सावन मेला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नागपंचमी के तीसरे दिन आयोजित होने वाला सावन मेला शनिवार को गोविंदपुर से कोटेश्वर महादेव मंदिर, सीएमपी डिग्री कालेज, बिजली घर, निरंजन सिनेमा, हीवेट रोड तक पूरी सज धज के साथ लगा। मेले में किसिम-किसिम के खिलौने, झूले, हिंडोला बच्चों, युवाओं को लुभाते रहे तो घरेलू सामान और चाट, पकौड़ी अनरसा, खाजा, घेवर, नानखटाई की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
सावन मास में आयोजित होने वाले मेलों के क्रम में दूसरा बड़ा मेला ‘शिवकुटी मेले’ में सभी की निगाहों के आकर्षण का केंद्र सजीधजी दुकानें रहीं। बच्चों ने बांसुरी, भोंपू गुब्बारा खरीदा। महिलाओं ने शृंगार की सामग्री के अलावा घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। झूला, हिंडोला का लुत्फ उठाने में बच्चों के साथ महिलाएं, युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। कोटेश्वर महादेव मंदिर में नागरिक सुरक्षा समिति के कार्यकर्ता मुस्तैदी लोगों की मदद में लगे रहे। सड़क के दोनों तरफ लगी बिजली की रंगबिरंगी रोशनी से मेला क्षेत्र जगमगा रहा था। लाउडस्पीकर में बज रहे गाने माहौल को और भी मन मोहक बना रहे थे।
मेले की शुरुआत सुबह बाबा बुद्धेश्वर महादेव के भव्य शृंगार से हुई। पीठाधीश्वर योगी राजकुमार के निर्देश पर आचार्य विनय की अगुवाई में 11 पुरोहितों ने रुद्राभिषेक किया। महायज्ञ में मानव कल्याण के निमित्त आहुतियां डाली गईं। महाआरती विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद के नेतृत्व में हुई। ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप निरंतर होता रहा। इस अवसर पर शिवकुटी मेला समिति के अध्यक्ष दीपक ने मेले में आए लोगों का धन्यवाद किया। समिति के सदस्य अरविंद, विशाल प्रत्युस, अजय, सुमित प्रशांत आदि ने मेले के इंतजाम में सहयोग किया। कार्यक्रम में स्वामी राकेशानंद, लाल बाबा, अंगद महाराज, गीता देवी, आदित्य पुरी, डॉ. शेषनाथ, सत्यप्रकाश, बिंदुजी, सिद्धार्थ, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।