{"_id":"c0a0c118c82a8c63d417efc4ee0f4bcb","slug":"allahabad-news-hindi-news-805","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए फिर आए अमेरिकी विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए फिर आए अमेरिकी विशेषज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित की घोषणा हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन अब तक सतह पर कुछ नहीं है। यह काम अमेरिका को करना है। काम भले कुछ न हुआ हो लेकिन इसके लिए यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) के विशेषज्ञों का इलाहाबाद दौरा लगातार जारी है। मंगलवार को दो सदस्यीय टीम फिर यहां पहुंच रही है, जो अफसरों और स्टेक होल्डर्स के साथ इस संबंध में रायमशविरा करेगी।
यूएसटीडीए के विशेषज्ञ अलबर्ट प्रेस्टो एवं डगलस तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दिन में इलाहाबाद पहुंचेंगे। अमेरिकी टीम इस बार शहर का व्यवस्थागत ढांचा मजबूत करने पर अफसरों से रायमशविरा करेगी। इसके लिए दयानंद मार्ग स्थित होटल लीजेंड में मंगलवार को शाम चार बजे बैठक होगी।
इसमें नगर निगम समेत जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यातायात, एडीए, बिजली समेत अन्य विभागों के अफसर भी अपनी योजनाओं के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
टीम के सदस्य संगम क्षेत्र का दौरा कर माघ मेला की स्थिति का भी आंकलन करेंगे, ताकि स्मार्ट सिटी योजना में इस हिस्से को खासतौर से तैयार किया जा सके। बुधवार को एमएनएनआईटी एवं ट्रिपल आईटी में विशेषज्ञों से इस संबंध में वार्ता करेंगे। इसके अलावा टीम के सदस्य बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त से अलग से भी मुलाकात करेंगे।