फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

आयोग में अध्यक्ष पर फिर असमंजस

Mon, 08 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की स्थिति को लेक र एक बार फिर दुविधा की स्थिति बन गई है। डॉ.सुनील कुमार जैन का तीन महीने का कार्यकाल सोमवार को खत्म हो रहा है, लेकिन अभी तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। डॉ.जैन का कार्यकाल बढ़ाए जाने का आदेश भी अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे में आयोग में एक बार फिर संवैधानिक संकट खड़ा होने का अंदेशा बन गया है। इससे लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का फाइनल रिजल्ट भी फंसता दिख रहा है।
विज्ञापन


अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने के बाद डॉ.सुनील कुमार जैन को नए अध्यक्ष की नियुक्ति या अधिकतम तीन महीने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई। उनका तीन महीने का कार्यकाल सोमवार को खत्म हो रहा है। हालांकि नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से गठित सर्च कमेटी ने आवेदन मांगा है। इसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कयासबाजी भी शुरू है, लेकिन अभी तक किसी का चयन नहीं हुआ है। चूंकि सर्च कमेटी संभावितों का पैनल मुख्यमंत्री को सौंपेगी। मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद उस पर अंतिम मुहर राज्यपाल की लगेगी। इस तरह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति में वक्त लग सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि सोमवार को डॉ.सुनील कुमार जैन का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश नहीं हुआ तो आयोग में कोई अध्यक्ष नहीं होगा। इससे आयोग के सभी फैसले लंबित हो जाएंगे। लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का साक्षात्कार चार फरवरी को खत्म हो चुका है। आमतौर पर आयोग इंटरव्यू के बाद एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट घोषत कर देता है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम फंसने का अंदेशा बन गया है। अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन का कहना है कि  अभी तक उनके पास इस संबंध में शासन से कोई पत्र नहीं आया है। सोमवार को भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed