{"_id":"47525a3fd40aac76073775d90beeb061","slug":"allahabad-news-hindi-news-802","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी से कानपुर जाने लगेगी चौरीचौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 फरवरी से कानपुर जाने लगेगी चौरीचौरा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे द्वारा निरस्त की गई तमाम ट्रेनों को चलाने की घोषणा करने के बाद रेलवे ने अब दैनिक यात्रियों की फेवरेट ट्रेन चौरीचौरा के संचालन की तिथि भी मुकर्रर कर दी है। बुधवार दस फरवरी से चौरीचौरा इलाहाबाद से कानपुर के बीच चलनी शुरू हो जाएगी। चौरीचौरा के अलावा जोधपुर-हावड़ा, महाबोधि एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार, सीमांचल और स्वतंत्रता सेनानी समेत कई अन्य ट्रेनें भी नियमित रूप से चलने लगेंगी। इन तमाम ट्रेनों के रेलवे ने कई फेरे निरस्त किए थे।
सितंबर 2015 में रेलवे ने जाड़े में पड़ने वाले संभावित कोहरे के मद्देनजर तमाम ट्रेनों को पूर्ण रूप से और आंशिक रूप से निरस्त करने का ऐलान किया था। दर्जनों ट्रेनों के फेरे में भी कमी की गई। यह व्यवस्था पिछले माह आठ जनवरी से लागू हुई जो 29 फरवरी तक चलनी है। इस बीच पिछले साल के मुकाबले कोहरा कम पड़ा तो रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन सुचारु भी कर दिया। यात्रियों को उम्मीद थी कि कोहरा न पड़ने की वजह से गोरखपुर से इलाहाबाद होकर कानपुर जाने वाली चौरीचौरा का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
फिलहाल रविवार को इसे चलाने की घोषणा कर दी गई। बता दें कि वर्तमान समय चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचालन गोरखपुर से इलाहाबाद सिटी (रामबाग) तक के लिए ही हो रहा है। अब दस फरवरी से यह ट्रेन इलाहाबाद सिटी से कानपुर अनवरगंज तक नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इलाहाबाद आने वाली अप जोधपुर नौ फरवरी, डाउन जोधपुर 11 फरवरी, अप महाबोधि आठ फरवरी, डाउन महाबोधि नौ फरवरी, अप मगध एक्सप्रेस 11 फरवरी, डाउन मगध 12 फरवरी, अप और डाउन रीवां नौ फरवरी, अप जोगबनी 11 एवं डाउन जोगबनी नौ फरवरी, अप स्वतंत्रता सेनानी दस एवं डाउन स्वतंत्रता सेनानी 11 फरवरी से नियमित हो जाएगी। अभी तक हर सप्ताह इन ट्रेनों से दो से तीन फेरे निरस्त चल रहे थे।