फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पूर्व सांसद के समर्थकों ने कांग्रेसियों को पीटा

Tue, 16 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को सांसद समर्थकों ने जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कांग्रेसियों का कहना है एसएसपी से मिलकर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जाएगी। पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी नेता हसीब अहमद एवं श्रीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के अशोक नगर स्थित आवास के सामने सोमवार को प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यकर्ता घर में मौजूद पूर्व सांसद से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें गेट के बाहर रोक दिया गया। कार्यकर्ता पूर्व सांसद को बाहर बुलाने की मांग पर अड़ गए और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर पूर्व सांसद के कुछ समर्थकों ने कांग्रेसियों को वहां से जाने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने और प्रदर्शन जारी रखा। इससे नाराज पूर्व सांसद के समर्थकों ने कांग्रेसियों के साथ पहले धक्की मुक्की की फिर उनकी पिटाई शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को पिटता देख आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कांग्रेसियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं से जिस तरह सपाइयों ने मारपीट की, उससे साफ हो गया कि जगेंद्र सिंह के परिवार को इंसाफ मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। चेतावनी दी कि आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई और पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो शहर भर के कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed