फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इंट्रीग्रेटेड ऑपरेशन सेंटर से तुरंत दूर होंगी समस्याएं

Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सभी सेवाओं की रियल टाइम मॉनीटरिंग एेंड सर्विस इम्प्रूवमेंट के उद्देश्य से आईबीएम ने बृहस्पतिवार को इंट्रीग्रेटेड ऑपरेशन सेंटर (कमांड सेंटर) की स्थापना एवं संचालन का प्रेजेंटेशन किया। नगर निगम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में आईबीएम के विशेषज्ञों ने नगर निगम, जलकल विभाग, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य विभागों की सभी सूचनाएं सिंगल डैशबोर्ड पर प्राप्त करने करते हुए उसकी मॉनीटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन सुविधाओं में किसी तरह की समस्या होने और सेंटर के जरिए उसे तत्काल पता चलने तथा समय रहते ठीक किए जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन


आईबीएम के प्रतिनिधियों अशोक मिश्रा, हिमांशु शेखर एवं शशांक ने बताया कि सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सफाई, कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, ट्रांसपोटेशन, सुरक्षा, फायर बिग्रेड आदि की सभी डिटेल कमांड आपरेशन सेंटर में होगी। कहीं धरना-प्रदर्शन हो रहा है और वहां कितनी भीड़ है, यह भी एक ही स्थान पर बैठक कर पता किया जा सकेगा। इससे जुड़ी समस्याएं तत्काल सेंटर तक पहुंचे, इसके लिए सीसी कैमरे, सेंसर समेत अन्य हाईटेक तरीके अपनाए जाएंगे। बताया कि किसी भी समस्या को लेकर ज्यादा शिकायतें आ रही होंगी तो वह सेंटर के सिस्टम में अलग से प्रदर्शित होने लगेगी।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने बताया कि सेंटर में बैठने वाले लोग हर वक्त स्थिति पर निगरानी रखेंगे और जिस भी विभाग से जुड़ी समस्या हो, उसे तत्काल सूचित करेंगे, ताकि समस्या का तत्काल समाधान हो सके। इससे समय की बचत के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। कमांड ऑपरेशन सेंटर बनाने और उसे संबंधित सुविधाओं से जोड़ने में पांच से सात करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि सेंटर बनने से निश्चित ही सुविधाएं बढ़ेंगी। हालांकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम के लिए इतनी रकम की भी व्यवस्था करना मुश्किल है। प्रेजेंटेशन के दौरान नगर आयुक्त ने आईबीएम के प्रतिनिधियों से इसके लिए रकम की व्यवस्ता यूएसटीडीए से करने को कहा। इसमें अपर नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, आईटी ऑफिसर मणि शंकर त्रिपाठी, विधि सलाहकार एसएल यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed