{"_id":"7ab4a1e742a388276262c64b91e1b55d","slug":"allahabad-news-hindi-news-779","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला जाम होने से बाघम्बरी रोड पर घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला जाम होने से बाघम्बरी रोड पर घरों में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर में बाघम्बरी गद्दी रोड पर नाला जाम होने से बृहस्पतिवार को तीन दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया। यहां से गुजरा नाला एक स्थान पर कुछ दूर तक भूमिगत है। यहीं से नाला जाम हो गया। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर सुबह निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और सीवर साफ करने वाली मशीन मंगाई गई लेकिन इससे काम नहीं हुआ। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगाकर एक स्थान पर भूमिगत नाला खोदा गया। वहां भारी मात्रा में पन्नी, बोरी, कचरा निकला। इसके बाद घरों में भरा पानी निकल सका।
बाघम्बरी रोड पर यूकी बैंक से गुजर रहा नाला बक्शी बांध स्थित पंपिंग स्टेशन में मिलता है। यूको बैंक से कुछ दूर तक नाला खुला है लेकिन बाघम्बरी मठ के पास से कुछ आगे तक यह भूमिगत है। इसकी वजह से पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय के आवास के पास नाला अक्सर जाम हो जाता है। बुधवार रात में ही यहां नाले में पानी एकत्र होने लगा लेकिन लोगों ने खास ध्यान नहीं दिया, क्योंकि ऐसा अक्सर होता है लेकिन सुबह जब लोग जागे तो घरों में गंदा पानी भरा मिला। बाघम्बरी रोड पर रहने वाले अशोक सोनकर, वीरू सोनकर, रक्षम, राजकुमार के घरों के साथ करीब 40 घरों में नाले का पानी घुस गया। इसकी सूचना पार्षद राजू निषाद को हुई तो वह मौके पर पहुंचे।
पार्षद ने इसकी सूचना नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वाईके चतुर्वेदी दी तो वह कुछ देर में सफाई इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। फिर सीवर सफाई करने वाली मशीन मंगाई गई लेकिन इससे नाले को साफ नहीं किया जा सका। इसके बाद पार्षद ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय को जानकारी दी। फिर मौके पर जेसीबी भेजा गया। इससे भूमिगत नाले को एक स्थान पर पंचर किया गया तो वहां से भारी-मात्रा में कचरा निकाला गया। दोपहर बाद घरों से गंदा पानी बाहर निकला।