फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एडीए ने झूंसी में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग

Fri, 05 Feb 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बृहस्पतिवार को झूंसी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ  बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान यहां दो स्थानों पर बिना स्वीकृत लेआउट प्लान के हो रही प्लाटिंग उजाड़ी गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन साथ गई झूंसी थाने की पुलिस ने स्थिति संभाल ली। इसके साथ अल्लापुर एवं सोहबतियाबाग में तीन अवैध निर्माण भी सील किए गए।
विज्ञापन


सचिव वंदना त्रिपाठी, ओएसडी पुष्कर श्रीवास्तव एवं आलोक पांडेय तथा जोनल अधिकारी परमानंद यादव के नेतृत्व में एडीए का दस्ता दोपहर में झूंसी पहुंचा। यहां रहिमापुर तिराहे के पास ग्राम शेरडीह में कपिल देव त्रिपाठी द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई। करीब दो घंटे यहां जेसीबी गरजा। रहिमापुर में ही कमलेश डिग्री कॉलेज के सामने सुरेंद्र यादव एवं रवि जायसवाल द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को भी उजाड़ दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर लोगों ने जमीन खरीदकर उस पर बाउंड्री भी बना ली थी।
विज्ञापन


तोड़ू दस्ते ने जेसीबी से सभी बाउंड्री गिरा दी। इस दौरान वहां जुटी  ग्रामीणों की भारी भीड़ ने विरोध का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखी। यहां कुछ प्लाटों में पिलर खड़े कर मकान बनाने की भी तैयारी थी, उसे भी ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई में जेई अशोक कुमार सिंह, अश्वनी कुमार मिश्र, बीआई विजय शंकर पांडेय तथा एडीए का पुलिस बल भी शामिल था। झूंसी में कार्रवाई के बाद एडीए दस्ता जेडओ आलोक पांडेय के नेतृत्व में दस्ता अल्लापुर पहुंचा। शिव नगर में मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के पहले तल पर हो रहे अवैध निर्माण को सील किया। इसके बाद किदवई नगर में मटियारा रोड एवं सोहबतियाबाग में दो अवैध निर्माण सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed