फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

गंगा यमुना के जलस्तर ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 17 Aug 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
राज्य के मैदानी इलाकों में दो दिन हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा भले ही दिला दिया हो, लेकिन गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अधिकारियों के मुताबिक बारिश से गंगा और यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। जहां गंगा का जलस्तर बढ़कर फाफामऊ में 80.270 मीटर ,  छतनाग में 78.940 मीटर पहुंच गया, वहंीं यमुना का जलस्तर 78.330 मीटर के स्तर को छू गया है। अधिकारियों के मुताबिक सुबह आठ से सायं चार बजे के बीच गंगा के जलस्तर में 25 सेमी और यमुना के जलस्तर में 29 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही स्लूज गेट को एक बार फिर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर स्लूज गेट बंद होने की स्थिति में बारिश के चलते अल्लापुर, मटियारा रोड, एमएल कान्वेंट, शिवनगर कालोनी जैसे निचले इलाकों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के मुताबिक एहतियात के तौर पर स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। बारिश के बाद जमा पानी पंप के जरिए गंगा में डाला जा रहा है। कंट्रोल रूम के जरिए दोनों नदियों के जलस्तर की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


बोरिया बिस्तर समेटना शुरू नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते निचले इलाकों मसलन छोटा बघाड़ा, अशोक नगर, राजापुर, बेली, मेंहदौरी कालोनी, चांदपुर सलोरी, सदियापुर, चिल्ला के लोगों ने एक बार फिर बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की चेतावनी का कतई इंतजार नहीं करना है। क्योंकि वह बाढ़ की विभीषिका पिछले कई साल से झेलने चले आ रहे हैं। रातोंरात न जाने कब पानी घरों में दाखिल हो और मुसीबत खड़ी हो जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed